नयी दिल्ली। वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में शुक्रवार को 8,540 रुपये का तेज उछाल आया और यह 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे हाल के सत्र में आई भारी गिरावट के बाद मूल्य खरीद से सात सत्र से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 8,540 रुपये यानी करीब चार प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। विश्लेषकों ने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों के कारण हुई तीव्र गिरावट के बाद निवेशकों द्वारा अपनी स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करने से यह उछाल आया है।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी के मई में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 3.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.65 डॉलर प्रति औंस हो गई।





