back to top

आठ मार्च को ‘मिशन शक्ति’ अभियान पर आधारित हो एक कार्यक्रम : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के मकसद से राज्य सरकार द्वारा मौजूदा समय में ‘मिशन शक्ति’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आने वाली 8 मार्च को ‘मिशन शक्ति’ अभियान पर केंद्रित एक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के विशेष अवसर देने के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘मिशन रोजगार’ क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके तहत बड़ी संख्या में नौजवान लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने ‘मिशन रोजगार’ के प्रभावी क्रियान्वयन को आगे भी इसी तरह जारी रखने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने कहा कि ‘मिशन रोजगार’ के तहत रोजगार की उपलब्धता के संबंध में लगातार अनुश्रवण किया जाये। सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत लोगों की सूची की समीक्षा की जाये। जिन लोगों को रोजगार मिल गया है, ऐसे लाभार्थियों का नाम सूची से हटाकर नये आवेदकों का पंजीकरण किया जाये। इससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड की आपदा के प्रभावितों को हर संभव मदद व राहत दी जाये। इस त्रासदी में घायल लोगों के उपचार की व्यवस्था कराने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली जाये। सुरक्षित पाये गये लोगों की कुशलक्षेम ली जाये। प्रभावित परिवारों से संपर्क बनाकर उन्हें हर सम्भव सहायता दी जाये।

योगी ने कहा कि मथुरा जिले में आयोजित होने वाले संत समागम के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जायें। यह सुनिश्चित किया जाये कि इस आयोजन में पधारने वाले धर्माचार्यों, संतों एवं श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...