back to top

निधन के एक दिन बाद ही राहुल वैद्य ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए गाया उनका फेवरेट गाना

बीते गुरूवार का दिन टीवी इंडस्ट्री के लिए काफी दुखद रहा। इस इंडस्ट्री ने अपने चर्चित और हिट सितारे सिद्धार्थ शुक्ला को हमेशा के लिए खो दिया। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। उनके निधन से फैंस और करीबी अभी तक सदमें हैं।

नई दिल्ली। बीते गुरूवार का दिन टीवी इंडस्ट्री के लिए काफी दुखद रहा। इस इंडस्ट्री ने अपने चर्चित और हिट सितारे सिद्धार्थ शुक्ला को हमेशा के लिए खो दिया। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। उनके निधन से फैंस और करीबी अभी तक सदमें हैं। बहुत से टीवी सितारे सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में पहुंचे और दिग्गज अभिनेता को खास अंदाज श्रद्धांजलि दी। वहीं दिवंगत अभिनेता के बहुत से दोस्तों ने उन्हें खास अंदाज में याद किया और उन्हें खास चीजें भी समर्पित की हैं। बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट और मशहूर सिंगर राहुल वैद्य ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया है। इतना ही नहीं राहुल ने उनके लिए उनका फेवरेट गाना भी समर्पित किया है। सिद्धार्थ शुक्ला के लिए गाना गाते हुए राहुल वैद्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

राहुल के गाने के वीडियो को bigbossott नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने साझा किया है। वीडियो में राहुल वैद्य बताते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला का फेवरेट गाना ‘तू जाने ना’ है। यह गाना फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का है। वीडियो में राहुल वैद्य इस गाने को सिद्धार्थ शुक्ला के लिए गाते हुए कहते हैं, ‘यह गाना खासतौर पर उस दोस्त के लिए है जिसका कल निधन हो गया। हमने उसे खो दिया! हम बात कर रहे हैं अपने फेवरेट सिद्धार्थ शुक्ला की।’

राहुल वैद्य वीडियो में आगे कहते हैं, ‘मेरा बहुत करीबी दोस्त था। उसका यह फेवरेट सॉन्ग है। मुझे यह गाना नहीं गाना था, लेकिन मैं उसके लिए गाना चाहता हूं।’ सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के लिए गाते हुए राहुल वैद्य का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दिवंगत अभिनेता और राहुल वैद्य के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर हो हुआ था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा दाह संस्कार गृह में किया गया। इस अवसर पर बिग बॉस 13 से जुड़े कई प्रतियोगी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इनमें आरती सिंह, रश्मि देसाई, अर्जुन बिजलानी, निक्की तंबोली और जान कुमार सानू शामिल थे। इस अवसर पर सिद्धार्थ शुक्ला की पसंदीदा शहनाज गिल काफी भावुक नजर आई। उनका दिल टूटा हुआ था और वह अंतिम संस्कार के अवसर पर काफी दुखी नजर आई।

RELATED ARTICLES

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

आंगनबाड़ी केंद्र…अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

20 हजार से अधिक सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई किट का वितरण लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की मजबूत नींव आंगनबाड़ी केंद्रों...

यमुना एक्सप्रेस-वे: उत्तर प्रदेश का उभरता हाई-वैल्यू मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल हब

फिल्म सिटी से फिनटेक सिटी तक, क्रिएटिव और डिजिटल इकोनॉमी का संगम... जापानी, कोरियन और सिंगापुर सिटी, निवेश से आगे टेक्नोलॉजी और वर्क कल्चर...