back to top

संवेदनाओं व सवालों से सजी ‘एक बच्चे की डायरी’

‘एक बच्चे की डायरी’ ने मासूम के मन को दर्शाया
लखनऊ। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से लखनऊ लिट्रेरी क्लब द्वारा डॉ करुणा पाण्डेय के उपन्यास का विमोचन एवं मंचन कल शाम अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ में किया गया। नाटक का निर्देशन ज्ञानेश्वर मिश्र ज्ञानी का था ।
नाटक का कथनक के अनुसार यह कहानी एक संवेदनशील बच्चे समीर की है जो अकेलेपन और दबाव से घबराकर आत्महत्या का प्रयास करता है े समीर के मम्मी-पापा बहुत अच्छी नौकरी में थे े पैसों और आधुनिकता की चकाचौंध में डूबी राज (समीर की माँ) अपने बेटे के बचपन की कोमल भावनाओं को नहीं समझ पाती हैं और उसको आधुनिकता की चकाचौंध और हाई-फाई सोसायटी के अनुसार बनने के लिए दबाव डालती है े समीर को यह सब अच्छा नहीं लगता एक दोस्त की सलाह पर वह डायरी लिखने लगता है े जब समीर की डायरी उसकी माँ को मिलती है तो वह अपनी मित्र रेखा के साथ यह डायरी शेयर करती है े डायरी पढ़कर रेखा को समीर के छिपे रूप में बाल जीवन में झाँकने का मौका मिलता है े वह राज से बात करते हुए महसूस करती है कि राज ने अपने बचपन में जो कटुता और अभाव झेले हैं उनकी परछाई भी अपने बेटे पर नहीं पड़ने देना चाहती है और इसीलिये वह समीर को बहुत लाड-प्यार से भरा संपन्न जीवन देती है े पर वह भूल जाती है कि पैसा ,ओहदा और ऊंची सोसायटी को मासूम बचपन महत्त्व नहीं देता ,उसे तो स्वाभाविक और निश्छल जीवन पसंद आता है े बार बार वह अपनी अमीर मित्र के बेटे से समीर की तुलना करती है और उसे जानी जैसा बनने के लिए प्रेरित करती है े माँ के इस व्यवहार से समीर आहत हो जाता है और माँ से धीरे धीरे दूर होता जाता है े समीर माँ को बहुत प्यार करता है पर माँ के गुस्से और जिद से डरता है इसलिए वह अकेला रह जाता है और परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाता है े रेखा के समझाने पर राज को अपनी गलती का अहसास होता है और वह वापस एक माँ बनकर समीर के साथ व्यवहार करती है े समीर को मनाने के लिए उसके दादा-दादी को बुला लेती है ,वह समझ जाती है कि बुजुर्ग घर के लिए क्यों जरुरी हैं े इससे यह सिध्द होता है कि हमारी संतति पर तीन पीढीयों के व्यवहार का प्रभाव पड़ता है े बचपन के अच्छे या बुरे अनुभव जीवन का आधार बनते हैं और नई पीढी के मार्गदर्शक बनते हैं े अंत में जन्मदिन में अपनी डायरी और और माँ का सानिध्य पाकर समीर का मुस्कराता बचपन वापस लौट आता है । मंच पर आदित्य शाक्य,लता बाजपेई,अनिल कुमार, अंशिका सक्सेना, प्रियंका भारती,ज्ञानेश्वर मिश्र ज्ञानी, कंचन शर्मा, निरुपमा राहुल, आरव, दिया भारती, आयुष शर्मा, राज नंदिनी वर्मा ने सशक्त अभिनय किया ।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र : मंत्रोच्चार के साथ हुई स्कंदमाता की पूजा-अर्चना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन सोमवार को स्कंदमाता स्वरूप की पूजा हुई। स्कंदमाता ममता और वात्सल्य की प्रतीक हैं। माता की गोद में...

कंस का वध कर, श्रीकृष्ण ने दिया अत्याचार से मुक्ति का संदेश

चैती महोत्सव का पांचवां दिन लखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में बह रहे श्रीकृष्ण की भक्ति के सागर में डुबकी लगाने पहुंचे दर्शकों ने सोमवार...

लखनऊ में भी ‘धुरंधर’ 2 मचा रही धमाल

फिल्म को लेकर आॅडियंस का क्रेज साफ देखने को मिल रहा हैलखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के साथ ही...

चैत्र नवरात्र : मंत्रोच्चार के साथ हुई स्कंदमाता की पूजा-अर्चना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन सोमवार को स्कंदमाता स्वरूप की पूजा हुई। स्कंदमाता ममता और वात्सल्य की प्रतीक हैं। माता की गोद में...

कंस का वध कर, श्रीकृष्ण ने दिया अत्याचार से मुक्ति का संदेश

चैती महोत्सव का पांचवां दिन लखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में बह रहे श्रीकृष्ण की भक्ति के सागर में डुबकी लगाने पहुंचे दर्शकों ने सोमवार...

लखनऊ में भी ‘धुरंधर’ 2 मचा रही धमाल

फिल्म को लेकर आॅडियंस का क्रेज साफ देखने को मिल रहा हैलखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के साथ ही...

नाटक चिमनी-चोगा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दर्शकों को गहन चिंतन के लिए प्रेरित करता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग एवं रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नाट्य गतिविधियों के अंतर्गत...

क्रांतिकारी गीतों से भगत सिंह को श्रद्धांजलि

संगीतमय नाटिका 'शहीदों ने लौ जगाती जो' का मंचन लखनऊ। स्वतंत्रता पाने की आम व्यक्ति की चाह और छटपटाहट को अनेक क्रांतिकारियों ने कैसे शब्दों...

फगुनाहट में देश, समाज और प्रेम की कविताएं गूंजी

फगुनाहट कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज एवं साहित्यिक संस्था लोकायतन की ओर से फगुनाहट कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक रचनाएं...