back to top

भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 97,894 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 51 लाख से अधिक हो गई। वहीं, गुरुवार तक 40 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक 51,18,253 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, पिछले 24 घंटे में।,132 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 83,198 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 40,25,079 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, देश में पहली बार उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 लाख के पार चली गई। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.63 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 10,09,976 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 19.73 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार पहुंचे थे। इसके बाद 16 दिन में में 20 से 30 लाख और 13 दिन में 30 से 40 लाख के आंकड़े को पार किया था। वहीं, 40 लाख से 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 16 सितम्बर तक कोविड-19 के कुल 6,05,65,728 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 11,36,613 नमूनों की जांच बुधवार को की गई

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

महाशिवरात्रि को लेकर लखनऊ के शिवालयों में तैयारियां हुईं तेज

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी के विविध शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां भस्म आरती से लेकर शोभायात्रा और रुद्राभिषेक तक...

प्रॉमिस डे पर कपल्स ने जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन युवक-युवतियों ने प्रॉमिस डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।...

पं. असीम बंधु भट्टाचार्य ने कथक नृत्य की बारीकियों से कराया रूबरू

भातखण्डे में कथक की समृद्ध परंपरा पर पांच दिवसीय मास्टर क्लास - द्वितीय दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की...

अभय सिंह निर्भीक को मिलेगा पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान

आगामी 15 फरवरी को शिव पार्क, शिव नगर, खदरा, सीतापुर रोड, लखनऊ में आयोजितलखनऊ। पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान उ.प्र., लखनऊ के...

दरोगा जी चोरी हो गई पर दर्शकों ने लगाये ठहाके

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संत कबीर अकादमी मगहर के सहयोग से...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...