back to top

दुनिया भर में कोरोना वायरस से 94,000 लोगों की मौत

ब्रसेल्स। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी हर दिन नए आंकड़ों के साथ दहशत लेकर आ रही है और बृहस्पतिवार तक दुनिया भर में इस घातक विषाणु के कारण मृतकों का आंकड़ा 94,000 के पार चला गया। हालांकि अमेरिका और यूरोप में इस संकट के चरम पर पहुंचने के बाद अब इसकी दहशत कम होने की उम्मीद के कुछ अस्थाई संकेत दिखाई देने शुरू हुए हैं।

आर्थिक आपदा की तस्वीर भी साफ होने लगी है जहां अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने महा आर्थिक मंदी के प्रति आगाह किया है और डेटा दिखा रहा है कि 1.7 करोड़ अमेरिकियों की नौकरी चली गई है जबकि यूरोपीय संघ का आर्थिक राहत पैकेज समझौता बुरी खबरों के बीच कुछ राहत लेकर आया है। अमेरिका में बृहस्तिवार को 1,700 और लोगों की मौत हुई जबकि यूरोप में सैकड़ों और लोगों की मौत हुई जिसके बाद दुनिया भर में मरने वालों का आंकड़ा 94,000 के पार चला गया।

वैश्विक महामारी के कारण आधे से अधिक जान पिछले एक हफ्ते के दौरान गई हैं। लेकिन सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप और अमेरिका में अधिकारियों ने कहा कि रोज हो रही मौत और सामने आ रहे संक्रमणों का घटना यह उम्मीद बंधाता है कि संभवत: सबसे बुरा वक्त खत्म हो गया है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांशेज ने कहा, वैश्विक महामारी की आग अब नियंत्रण में आने लगी है।

स्पेन में मृतकों का आंकड़ा गुरुवार को 683 था जो कि एक दिन पहले ही 757 था। देश में 15,000 से ज्यादा लोगों की वायरस के चलते मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा, हमारी प्राथमिकता पीछे मुड़कर देखने की नहीं और न ही कम सतर्क रहने की है। फ्रांस में भी रोज के मुकाबले आईसीयू में भर्ती होने वालों की संख्या कम हो गई है। अब ये आंकड़ा केवल 82 का है। वैश्विक महामारी शुरू होने के बाद से यह पहली गिरावट है।

वैश्विक महामारी पर अमेरिका के शीर्ष विशेषज्ञ एंथनी फाउची ने कहा है कि अमेरिका सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1,783 मौत हुई जो पिछले दिन के 1,973 के मुकाबले कम थी। अमेरिका में इटली के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा 16,500 मौत हुई है और वहां 4,60,000 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अमेरिका में वायरस के केंद्र न्यूयॉर्क में केवल 200 और लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यह अब तक की सबसे कम संख्या है जबकि उससे पिछले ही दिन 799 लोगों की मौत हुई थी।

वैश्विक मनोबल बढ़ाने के क्रम में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सेहत में भी सुधार हुआ है। वायरस से संक्रमित 15 लाख लोगों में सबसे हाई प्रोफाइल जॉनसन ने तीन दिन आईसीयू में बिताने की अवधि पूरी कर ली है। हालांकि ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को 881 और लोगों की मौत की जानकारी दी जिससे बाद कुल संख्या 8,000 हो गई है। आर्थिक मोर्चे पर, यूरोप ने 550 अरब डॉलर के बचाव पैकेज पर यूरोपीय संघ के वित्त मंत्रियों के बीच सहमति बनाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है जिसका मकसद 27 राष्ट्रों के इस गुट खासकर इटली और स्पेन का कुछ बोझ हल्का करना है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अमेरिकावासियों को राहत देने का प्रयास किया है और इसके प्रमुख जेरोम पोवेल ने 2.3 हजार अरब डॉलर के आर्थिक उपायों की घोषणा की है, जो बाधित आर्थिक गतिविधि के इस दौर में अधिक से अधिक राहत एवं स्थिरता मुहैया कराएगा। आईएमएफ ने कहा है कि उसके 180 में से 170 सदस्य देश इस साल प्रति व्यक्ति आय में कमी का सामना करेंगे। इससे कुछ ही महीने पहले संस्था ने कहा था कि लगभग हर कोई वृद्धि का स्वाद चखेगा।

आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालीना जॉर्जिएवा ने कहा, महामंदी के बाद से हम सबसे बुरी आर्थिक गिरावट का अनुमान जता रहे हैं। पश्चिमी राष्ट्रों और चीन में उम्मीद बंधाते संकेतों के बावजूद ऐसी आशंका है कि ज्यादातर विकासशील देशों में अभी और बुरा समय आना बाकी है। उधर, मानवता के सबसे गंभीर संकट से जूझते युद्घग्रस्त यमन में शुक्रवार को पहला मामला सामने आया। ब्राजील के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को रियो डी जेनेरियो में पहली मौत की जानकारी दी जहां भीड़-भाड़ और खराब स्वच्छता व्यवस्था ने आपदा के खतरे बढ़ा दिए हैं।

इसी तरह का भय भारत में भी है जहां करोड़ों गरीब लोग तेजी से निराशा के शिकार होते जा रहे हैं। संकट पर अंतरराष्ट्रीय एकजुटता बनाने के प्रयास में जर्मनी ने बृहस्पतिवार को वैश्विक महामारी के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के वीडियो कॉन्फ्रेंस सत्र का नेतृत्व किया। ओपेक ने शुक्रवार को घोषणा की कि मेक्सिको को छोड़कर प्रमुख तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन में कटौती करने पर सहमति व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...