back to top

देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 9,304 नए मामले, मृतकों की संख्या 6,075 पहुंची

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9,304 मामले सामने आए हैं जबकि 260 लागों की मौत हो गई है। इसके साथ ही गुरुवार तक देश में संक्रमितों एवं इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर क्रमश: 2,16,919 और 6,075 हो गई है। अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,06,737 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,04,106 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, इसलिए अब तक करीब 47.99 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार सुबह से इस घातक वायरस से अब तक 260 लोगों की मौत हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 122 मौत महाराष्ट्र में, दिल्ली में 50, गुजरात में 30, तमिलनाडु में 11, पश्चिम बंगाल में 10, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में सात-सात लोगों की मौत हुई।

इसके बाद राजस्थान में छह, आंध्र प्रदेश में चार, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। महाराष्ट्र में अब तक यह वायरस 2,587 लोगों की जान ले चुका है। इसके बाद गुजरात में 1,122, मध्य प्रदेश में 371, पश्चिम बंगाल में 345, उत्तर प्रदेश में 229, राजस्थान में 209, तमिलनाडु में 208, तेलंगाना में 99 और आंध्र प्रदेश में 68 लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में 53, पंजाब में 47, जम्मू-कश्मीर में 34, बिहार में 25, हरियाणा में 23, केरल में 11, उत्तराखंड में आठ और ओडिशा में सात लोगों की मौत हुई। हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, झारखंड में पांच-पांच लोगों की मौत हुई।

असम में चार, छत्तीसगढ़ में दो, मेघालय और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में से 70 फीसदी पहले से ही अन्य गं गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। संक्रमण के सबसे ज्यादा 74,860 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु से 25,872, दिल्ली में 23,645, गुजरात में 18,100, राजस्थान में 9,652, मध्य प्रदेश में 8,588 और उत्तर प्रदेश में 8,729 मामले हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,508 हो गई है। इसके बाद बिहार में 4,390, आंध्र प्रदेश में 4,080, कर्नाटक में 4,063, तेलंगाना में 3,020, हरियाणा में 2,954, जम्मू-कश्मीर में 2,857 और ओडिशा में 2,388 मामले हैं।

पंजाब में 2,376, असम में 1,672, केरल में 1,494 और उत्तराखंड में 1,085 लोग संक्रमित हैं। झारखंड में 752 मामले, छत्तीसगढ़ में 668, त्रिपुरा में 468, हिमाचल प्रदेश में 359, चंडीगढ़ में 301, मणिपुर में 118, लद्दाख में 90, पुडुचेरी में 82, गोवा में 79, नगालैंड में 58, अरुणाचल प्रदेश में 38, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और मेघालय में 33-33 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। मिजोरम में 14, दादरा नागर हवेली में आठ जबकि सिक्किम में संक्रमण के दो मामले हैं। मंत्रालय ने कहा कि वह अपने आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से कर रहे हैं और राज्यवार आंकड़े मिलान एवं पुष्टि का विषय हैं।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...