ओडिशा में पहले दो घंटे में नौ प्रतिशत मतदान

भुवनेश्वर। ओडिशा की छह संसदीय और 41 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को जारी मतदान में पहले दो घंटे में करीब नौ प्रतिशत मतदान हुआ। इन सीटों पर करीब 95.06 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। ओडिशा में चुनाव का यह चौथा और अंतिम चरण है। हालांकि पत्कुरा विधानसभा सीट के लिए मतदान 19 मई को कराया जाना है।

बीजद प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव टल गए

यहां से बीजद प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव टल गए थे। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजे से पहले से ही लोग मतदान केन्द्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। उन्होंने बताया कि ईवीएम में तकनीकी दिक्कतों के कारण 60 मतदान केन्द्रों पर मतदान शुरू होने में कुछ देरी हुई। उन्होंने बताया कि मयूरभंज, बालासोर, जाजपुर, केन्द्रपाड़ा और जगतसिंहपुर लोकसभा सीटों तथा 41 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। छह लोकसभा सीटों के लिए 12 महिलाओं सहित कुल 52 उम्मीदवार मैदान में हैं।

RELATED ARTICLES

कारगिल युद्ध के नायकों के परिवारों को भारतीय सेना ने 26वें विजय दिवस से पहले किया नमन

लखनऊ। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ से पहले भारतीय सेना ने एक भावुक अभियान की शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने 1999 के कारगिल...

श्रीशंकर ने पुर्तगाल में लंबी कूद का खिताब जीता

नयी दिल्ली। भारत के स्टार लांग जंपर मुरली श्रीशंकर ने पुर्तगाल के माइया में विश्व एथलेटिक्स उपमहाद्वीपीय टूर के कांस्य स्तर के टूर्नामेंट मीटिंग...

रूस ने यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों पर किया बड़ा हमला

रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि शनिवार देर रात रूसी सेना ने यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों पर बड़ा हमला किया है। मंत्रालय...