back to top

9 और लोगों को हुआ डेंगू

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 9 और लोग इसकी चपेट में आ गये। इसके साथ ही मच्छरजनित स्थितियां पाये जाने पर 4 लोगों को नोटिस जारी किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रविवार को चंदर नगर में 2, इंदिरा नगर में 3,अलीगंज में 1, चिनहट में 3) डेंगू मरीज मिले। इन क्षेत्रों में लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव कराया गया और आस-पास के लोगों की डेंगू जांच की गयी। उन्होंनें कहा कि िस्वास्थ विभाग की टीम इस वक्त अलर्ट पर है और राजधानी के अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।

टीम ने रविवार को 435 घरों और उसके आसपास के क्षेत्रों में मच्छर जनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया और 4 घरों में ऐसी स्थितियां पाए जाने पर उनको नोटिस भी सौंपा। इसके साथ ही मलेरिया के प्रकोप से बचने के लिए भी स्थानों का निरीक्षण किया गया है और लार्वा रोधी रसायनों का छिड़काव किया गया। टीमों ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को इससे बचाव की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचने के उपायों को लेकर के गाइडलाइन भी जारी की गयी है और लोगों से इसका पालन करने को कहा गया है।

इसके अनुसार लोग अपने घर के आस-पास पानी जमा ना होने दें। पानी से भरे वह बर्तनों और टंकियों को ढक कर रखें। सप्ताह में एक बार अपने घर के कूलर को खाली कर साफ कपड़े से पोंछ व सुखाकर पर दुबारा साफ पानी भरें। पूरी बांह के कपड़े पहनें। बच्चों को घर के बाहर गंदी जगहों पर ना जाने दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छर रोधी क्रीम लगायें। बुखार आने पर डॉक्टर को दिखाएं और उसकी सलाह पर ही दवा लें। घर के आसपास या कहीं भी पानी न इकठ्ठा होने दें। डेंगू या मलेरिया के लक्षण होने पर सीधे अपने स्थानीय अस्पताल में जाएं और जांच करायें।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...