back to top

सिर्फ आठ राज्यों में कोरोना के 85 प्रतिशत मामले, 24 घंटे में 18552 केस

  •  5,08,953 लोग कोविड-19 से पीड़ित, 15685 लोगों की मौत, 2,95,880 हुए स्वस्थ

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर में कोविड-19 के 85.5 प्रतिशत इलाजरत मरीज और देश में महामारी से हुई कुल मौत में से 87 प्रतिशत महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु समेत आठ राज्यों से हैं। मंत्रालय ने कहा कि उसने शनिवार को कोविड-19 पर मंत्रियों के समूह को देश में महामारी की स्थिति और उससे निपटने के लिये स्वास्थ्य क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को तैयार करने के लिये किये जा रहे प्रयासों पर जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, यह उल्लेख किया गया कि फिलहाल आठ राज्य- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल- से कुल इलाजरत मरीजों का 85.5 प्रतिशत हिस्सा आ रहा है जबकि देश में महामारी से होने वाली 87 प्रतिशत मौत भी इन्हीं राज्यों में दर्ज की जा रही हैं।

भारत में कोरोना संक्रमण मामला पांच लाख के पार

भारत में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 18,552 नए मामले सामने के बाद शनिवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच लाख से अधिक हो गई तथा 384 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 15,685 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 18,552 नए मामलों के साथ देश में अब तक इस महामारी की जद में आने वालों की कुल संख्या 5,08,953 हो गई है।

24 घंटे में 384 और लोगों की जान गई

इस अवधि में 384 और लोगों की जान गई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 15,685 तक पहुंच गई है। सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 1,97,387 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है और 2,95,880 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा, एक मरीज विदेश चला गया है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर के बारे में एक अधिकारी ने कहा, अब तक करीब 58.13 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि उसने मंत्रिसमूह को उसकी 17वीं बैठक के दौरान महामारी से ठीक होने वालों की दर और मृत्यु दर के साथ ही संक्रमण के मामलों के दोगुना होने की दर तथा विभिन्न राज्यों में जांच की संख्या बढ़ाए जाने के बारे में भी जानकारी दी।

राज्यों की मदद के लिये तैनात किया गया 15 केंद्रीय दलों के अफसर

उसने मंत्रिसमूह को बताया कि जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों, महामारी विशेषज्ञों और संयुक्त सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों वाले 15 केंद्रीय दलों को राज्यों की मदद के लिये तैनात किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि केंद्र का एक अन्य दल फिलहाल गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा कर वहां कोविड-19 प्रबंधन के लिये किये जा रहे प्रयासों को मजबूती दे रहा है। मंत्रिसमूह को संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की बारे में जानकारी देने में आईटीआईएचएएस और आरोज्ञ सेतु ऐप की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई।

राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को लगातार दी जा रही जानकारी

बयान में कहा गया कि उसने मंत्रिसमूह को यह भी बताया कि राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को लगातार उन क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी जा रही है जिन पर ध्यान देना है। इसके अलावा रोकथाम के लिये किये जाने वाले उपायों, निगरानी, जांच क्षमता का पूर्ण इस्तेमाल, बुजुर्गों और पहले से दूसरी बीमारी से ग्रस्त लोगों पर ध्यान देना तथा तकनीक का इस्तेमाल करते हुए संभावित हॉटस्पॉट को लेकर पहले से कैसे तैयारी करनी है इस बारे में भी मंत्रालय राज्यों के संपर्क में है।

आईसीएमआर के महानिदेशक ने जांच की रणनीति पर विस्तृत प्रस्तुति दी

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों से मरीजों की निर्बाध भर्ती प्रक्रिया, प्रभावी नैदानिक प्रबंधन से मृत्युदर को कम करना, आधारभूत ढांचे को लेकर तैयारी, और गैर-कोविड स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, सुनिश्चित करने को कहा गया है। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने जांच की रणनीति पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने सिरोलॉजिकल सर्वे और विभिन्न जांचों के माध्यम से रोजाना की जाने वाली जांच की क्षमता बढ़ाने के बारे में भी जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...