back to top

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 82,961 मरीज हुए स्वस्थ

नई दिल्ली। देश में बुधवार को कोविड-19 के 82,961 मरीज स्वस्थ हुए और यह एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। इनमें से करीब एक चौथाई केवल महाराष्ट्र से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह प्रदर्शित होता है। मंत्रालय के मुताबिक संक्रमित मरीजों के एक दिन में स्वस्थ होने की यह सर्वाधिक संख्या है।

इसके साथ ही, अब तक इस रोग से उबर चुके मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 39.5 लाख के करीब पहुंच गई और स्वस्थ होने की दर 78.53 प्रतिशत हो गई है। बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए अपने आंकड़ों में मंत्रालय ने कहा कि कुल इलाजरत मरीज 9,95,933 (या कुल मामलों के 19.84 प्रतिशत) हैं, जबकि इस रोग से उबर चुके मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 39,42,360 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में स्वस्थ हुए 82,961 मरीजों में करीब 59 प्रतिशत पांच राज्यों से हैं, जिनमें 23.41 प्रतिशत (स्वस्थ हुए 19,423 मरीज) महाराष्ट्र से हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश (9,628), कर्नाटक (7,406), उत्तर प्रदेश (6,680) तथा तमिलनाडु से (5,735) मरीज हैं, जो कुल 35.5 प्रतिशत हैं। मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 82,961 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली तथा घर पर पृथक रहने से भी मुक्ति मिल गई।

मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या इलाजरत मरीजों से चार गुना अधिक हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ होने की सात दिन की औसत में निरंतर वृद्धि देखी गई है। मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया कि देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ होने की दर 70 प्रतिशत से अधिक है। मंत्रालय ने कहा, कुल इलाजरत मरीजों के करीब 60 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में हैं।

भारत में कोविड-19 के 90,123 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई। देश में केवल 11 दिन के अंदर कोविड-19 के मामले 40 लाख से बढ़कर 50 लाख के आंकड़े को पार कर गए। वहीं, पिछले 24 घंटे में रिकार्ड संख्या में 1,290 लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 82,066 हो गई।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...