back to top

अमूल, मदर डेयरी के बाद DMS भी बढ़ा सकती है दूध की कीमतें…

नई दिल्ली मदर डेयरी तथा अमूल के बाद अब डेयरी कंपनी दिल्ली मिल्क स्कीम (डीएमएस) भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध की कीमतें बढ़ा सकती है। पशुपालन विभाग के सचिव तरुण श्रीधर ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि किसानों को दिए जाने वाले भुगतान पर राज्य सरकारों द्वारा सब्सिडी कम किए जाने के कारण नंदिनी और सुधा जैसे सहकारी दूध ब्रांड भी दाम बढ़ा सकते हैं। हालांकि उन्होंने लागत खर्च में विविधता तथा पशुओं की अलग-अलग उत्पादकता के कारण सभी राज्यों में दूध की एक समान खुदरा कीमत की संभावना से इनकार कर दिया।

डीएमएस की स्थापना 1959 में हुई थी। कंपनी के पास प्रति दिन पांच लाख लीटर दूध उत्पादन एवं पैकेजिंग की क्षमता है। कंपनी के पास दिल्ली-एनसीआर में 1,298 दुकानों का नेटवर्क है। श्रीधर ने पीटीआई भाषा से कहा, अमूल और मदर डेयरी दोनों ने दूध की कीमतें बढ़ा दी है।

डीएमएस भी जल्दी ही ऐसा करने वाली है क्योंकि इसकी खुदरा कीमतें मदर डेयरी से संबंधित है। अमूल और मदर डेयरी ने पशुपालकों को बेहतर दर पर भुगतान करने के लिए दूध की कीमत पिछले सप्ताह दो रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा बन गए थे, उन्हें खोना बहुत बड़ा नुकसान है: फाफ डुप्लेसी

नयी दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और...

टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को ब्रिटिश सरकार ने मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने...

आज प्रदेश में न कोई भय है, न तनाव, न अराजकता और न ही दंगों का खतरा: मुख्यमंत्री योगी

9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर,शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव,...

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

भारतीय नववर्ष के साथ हुआ चैती महोत्सव का रंगारंग आगाज

चैत्र शुक्ल के प्रथम दिवस पर सजा 12 दिवसीय चैती महोत्सव डिजिटल लाइट एंड साउंड से सजेगा तुलसी रंगमंच ऐशबाग श्री रामलीला मैदान में होगा श्री...

‘अहम कृष्ण: अस्मि’ बना विचारों का मंच

अहं कृष्ण: अस्मि में दिखे श्रीहरि के संघर्षशील मानव जीवन की कहानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं मस्त रंग लखनऊ की ओर से नाटक...

किताबों पर मिल रही 10 से 60 प्रतिशत तक छूट

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : सातवां दिन सम्मान और काव्य समारोहों के बीच विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला यूं तो...