back to top

पाकिस्तान में मदरसे में बम विस्फोट में 8 बच्चों की मौत, 120 से अधिक घायल

पेशावर। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक मदरसे में मंगलवार को एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 8 बच्चों की मौत हो गई जबकि 120 से अधिक अन्य घायल हो गए। पेशावर शहर के पुलिस अधीक्षक वकार अज़ीम ने कहा कि पेशावर शहर की दीर कॉलोनी में स्थित मदरसे में फज्र (सुबह) की नमाज के बाद विस्फोट हुआ। किसी अज्ञात व्यक्ति ने विस्फोटक सामग्री से भरा बैग मदरसे की दीवार के पास रख था।

विस्फोट में 8 बच्चे मारे गए और 120 से अधिक अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि माना जाता है कि बच्चे जब मदरसे में आ रहे थे, तब विस्फोट हुआ। आतंवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में 4 से 5 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे 7-11 साल की उम्र के थे। इनमें से कई अफगानिस्तान के थे।

अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की कि उन्हें विस्फोट में मारे गए 8 बच्चों के शव मिले हैं और 120 लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, पेशावर में मदरसा पर हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करता हूं। मैं अपने देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम इस कायरतापूर्ण बर्बर हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को सख्त सजा मिलेगी।

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस प्रमुख सनाउल्ला अब्बासी ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, जब बम विस्फोट हुआ तब लगभग 40-50 बच्चे मदरसे के भीतर मौजूद थे। मदरसा प्रशासन ने कहा कि संस्था में लगभग 1,100 छात्र पढ़ते हैं। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने बच्चों पर हमले की निंदा की। मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार कामरान बंगश ने कहा कि विस्फोट की पूरी तरह जांच की जाएगी और अपराधियों को सजा दी जाएगी।

उन्होंने कहा, जो लोग आतंक फैलाते हैं वे अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हमले में कम से कम 72 बच्चे घायल हुए हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस की टीमें सबूत इकट्ठा कर रही हैं। किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। खैबर पख्तूनख्वा स्वास्थ्य मंत्री तैमूर सलीम झागरा ने घटना स्थल का दौरा किया। पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि घायल लोगों को जल्द ठीक करने के लिए हरसंभव उपचार प्रदान किया जा रहा है। पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने इसे ैदिल दहला देने वालीै घटना करार दिया।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...