back to top

वृन्दावन योजना में सरकारी पहचान पत्र से 8 व 9 फरवरी को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

लखनऊ। देश के जिन हथियारों को देख दुश्मन देश के होश उड़ जाते हैं, उन्हें भला कौन डिफेंस एक्सपो में नहीं देखना चाहेगा? इसी को देखते हुए डिफेंस एक्सपो में अंतिम दो दिन 8 व 9 फरवरी को प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। इस दिन दर्शक केवल सरकारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा राशन कार्ड से ही प्रवेश पा सकेंगे।

रक्षा मंत्रालय की जनसम्पर्क अधिकारी गार्गी एस मलिक ने बताया डिफेंस एक्सपो में प्रमुख आयोजन स्थल वृन्दावन योजना सेक्टर 15 में 8 व 9 फरवरी को दर्शकों को प्रवेश सरकारी पहचान पत्र के माध्यम से हो सकेगा। दर्शकों में चाहे वे बुजुर्ग हों या महिलाएं या फिर बच्चे सभी को कोई न कोई सरकारी पहचान पत्र लाना आवश्यक होगा। इसके अलावा गोमती रिवर फ्रंट में होने वाले मार्कोस कमांडो के हैरतअंगेज करतबों को देखने के लिए ऑन लाइन टिकट मिलेगा।

यह ऑनलाइन टिकट भी एकदम निशुल्क होगा। हर दिन डेढ़ घंटे होने वाले एयर शो को देखने के लिए भी आप घर बैठे ही अपने मोबाइल से टिकट बुक करा सकेंगे। एक व्यक्ति एक मोबाइल से एक टिकट ही प्रतिदिन के हिसाब से बुक करा सकेगा। नगर निगम की ओर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा देने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है।

हफ्ते के अंत तक सॉफ्टवेयर तैयार हो जाएगा, जिसके बाद ऑनलाइन टिकट बुक कराया जा सकेगा। यह साफ्टवेयर ऐसा है जिसमें ऑनलाइन प्रोसेस से टिकट बुक किए जा सकेंगे। बुकिंग के समय मोबाइल पर ओटीपी आयेगा। उस ओटीपी को भरने के बाद कुछ सवाल पूछे जाएंगे जिसके बाद आपका टिकट बन जाएगा।

गोमती रिवर फ्रंट में मौके पर ऑनलाइन क्रिएट किए गये टिकट को दिखाना होगा। प्रतिदिन 10 हजार टिकट का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों की मानें तो एक फरवरी से ऑनलाइन टिकट का प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले दर्शकों को भी यह बताया जाएगा कि वह किस तरह से ऑनलाइन टिकट प्राप्त कर सकता है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...