back to top

देश में कोविड-19 के 78,512 नए मामले सामने आए, 971 और लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोविड- 19 के 78,512 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमण के मामले 36 लाख पार कर गए। वहीं, 27,74,801 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 76.62 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में वायरस से 971 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 64,469 हो गई।

मंत्रालय के अनुसार देश में अभी कोरोना वायरस से संक्रमित 7,81,975 मरीजों का इलाज जारी है जबकि 27,74,801 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में कोविड-19 के अभी तक कुल 36,21,245 मामले सामने आए हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 76.62 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.78 प्रतिशत हो गई।

मंत्रालय के अनुसार केवल पिछले आठ दिनों में करीब पांच लाख लोग ठीक हुए है। इससे पहले इतने लोग क्रमश: 10 और नौ दिन में ठीक हुए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में अभी तक कुल 4,23,07,914 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है, जिसमें से 8,46,278 नमूनों की जांच रविवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 971 लोगों की मौत हुई उनमें से सबसे अधिक 296 लोग महाराष्ट्र के थे।

इसके अलावा कर्नाटक के 106, तमिलनाडु के 94, आंध्र प्रदेश के 88, उत्तर प्रदेश के 67, पंजाब के 56, पश्चिम बंगाल के 50, मध्य प्रदेश के 29, दिल्ली के 22, गुजरात तथा बिहार के 17-17, झारखंड तथा राजस्थान के 13-13, हरियाणा तथा ओडिशा के 12-12, पुडुचेरी के 10 लोग थे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर तथा तेलंगाना में नौ-नौ, असम, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड तथा केरल में सात-सात, गोवा तथा त्रिपुरा में पांच-पांच, अरुणाचल प्रदेश तथा लद्दाख में दो-दो और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 64,469 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 24,399 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 7,231, कर्नाटक में 5,589, दिल्ली में 4,426, आंध्र प्रदेश में 3,884, उत्तर प्रदेश में 3,423, पश्चिम बंगाल में 3,176, गुजरात में 3,006, पंजाब में 1,404 और मध्य प्रदेश में 1,374 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में 1,043, तेलंगाना में 827, जम्मू-कश्मीर में 694, हरियाणा में 682, बिहार में 578, ओडिशा में 482, झारखंड में 410, असम में 296, केरल में 287, छतीसगढ़ में 269, उत्तराखंड में 257, पुडुचेरी में 221, गोवा में 183 और त्रिपुरा में 103 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।

चंडीगढ़ में 52, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 45, हिमाचल प्रदेश में 35, लद्दाख में 34, मणिपुर में 28, मेघालय में 10, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों में पहले से भी कोई बीमारी थी।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...