back to top

दुनिया में 77 लाख लोग कोरोना से स्वस्थ

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 32 लाख 58 हजार 663 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 77 लाख 26 हजार 210 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 76 हजार 11 की जान गई है। रूस में मंगलवार को 6248 नए मामले सामने आए और 175 लोगों की जान गई। देश में संक्रमण के मामले 7 लाख 39 हजार 947 हो गए हैं। यह दुनिया में चौथा सबसे संक्रमित देश है। यहां मरने वालों की संख्या 11,614 हो चुकी है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया में मंगलवार को संक्रमण के मामले 10 हजार से ज्यादा हो गए। यहां अब तक 108 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग ने अपने यहां यात्रा प्रतिबंध और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम सख्त कर दिए हैं। यहां तीसरी लहर की आशंका है। एक हफ्ते में यहां 236 नए केस सामने आ चुके हैं। सोमवार को केवल 52 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें 41 लोकल केस हैं और बाकि 11 मामले बाहर से आए हैं।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के पास दुनिया का सबसे बड़ा टेस्टिंग प्रोग्राम है। यह भारत, रूस और ब्राजील जैसे देशों से बेहतर है। यहां मृत्यु दर अन्य देशों से काफी कम है। 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में अब तक 4 करोड़ 32 लाख 52 हजार 833 लोगों का टेस्ट हो चुका है। वहीं, 21 करोड़ की आबादी वाले ब्राजील में 45 लाख और 138 करोड़ की आबादी वाले भारत में 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं।

वहीं, अमेरिका में 24 घंटे में संक्रमण के 65 हजार मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल मामले 34 लाख से ज्यादा हो गए हैं। यहां मरने वालों की संख्या 1.38 लाख हो गए हैं। वहीं, कोरोना वायरस के चलते अफगानिस्तान में एक करोड़ बच्चों की शिक्षा बाधित हुई है। संस्था सेव द चिल्ड्रेन के मुताबिक, काबुल में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी है। यहां तक की देशभर में हिंसा के मामलों में भी इजाफा हुआ है।

वहीं, चिली में 24 घंटे में 2,616 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 17 हजार 657 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या 7,024 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस समय देश में 1931 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यहां 24 घंटे में 17,467 लोगों की जांच हुई है। अब तक 13 लाख 10 हजार 265 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। उधर, ब्रिटेन में 24 जुलाई से दुकानों में जाने से पहले चेहरा ढंकना अनिवार्य कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...