back to top

सेफ जोन की तलाश में पीएमएस आये थे 750 डॉक्टर, हो गए गायब

लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए एक ओर जहां डॉक्टर ढूढ़े नहीं मिल रहे हैं वहीं 750 डॉक्टर इसे सेफ जोन की तरह इस्तेमाल कर गायब हो गये। इनमें से किसी ने मोटी पगार मिलने पर निजी अस्पताल का दामन थाम लिया तो कोई यहां से पीजी करने के बाद कहीं और अपना भविष्य तराश रहा है। सालों से नदारद चल रहे इन डॉक्टरों को अब बर्खास्त करने की तैयारी है।

दरअसल एमबीबीएस करने के बाद सरकारी नौकरी हमेशा से ही पहली च्वाइस रही है। ऐसे में इन डॉक्टरों को प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ पीएमएस में आने का मौका मिला तो इन्होंने फौरन ज्वाइन कर लिया। कुछ दिन नौकरी की। फिर यही रहकर स्नातकोत्तर यानि पीजी किया और बेहतर विकल्प मिलते ही निकल लिये। मालूम हो कि एमबीबीएस पास डॉक्टरों को एक वर्ष की सेवा करने पर नीट-पीजी में 10 प्रतिशत, दो वर्ष पर 20 प्रतिशत और तीन वर्ष या इससे अधिक की सेवा होने पर अधिकतम 30 प्रतिशत वेटेज मिलता है। ऐसे में इसका लाभ लेकर पीजी किया और फिर निकल गए। कुछ ऐसे पीजी पास डॉक्टर हैं, जिन्होंने सीधे लेवल टू यानी विशेषज्ञ डॉक्टर के रूप में नौकरी ज्वॉइन की थी, लेकिन बाद में यहां का कम वेतन और काम ही अधिकता के चलते उन्हें प्राइवेट संस्थान इससे बेहतर लगे। उन्होंने नौकरी छोड़ने की जानकारी देना भी विभाग को जरूरी नहीं समझा।

वहीं स्वास्थ्य विभाग इन पर र्कारवाई करने को इस कारण भी टालता रहा कि वह पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। अब जबकि कई बार नोटिस देने के बाद भी इन डाक्टरों की ओर से कोई जवाब मिल रहा है, तो विभाग के पास इनको बर्खास्त करना ही आखिरी विकल्प बचा है। स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ रेनू श्रीवास्तव का कहना है कि गायब डॉक्टरों की सूची हर जिले से तलब की गयी थी और लापता डॉक्टरों को नोटिस दिया गया। अब बर्खास्तगी की सिफारिश शासन को भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग में ज्यादातर डॉक्टर बिना जानकारी नौकरी छोड़कर प्राइवेट अस्पतालों में चले गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि कुछ डॉक्टर गायब होने के बावजूद जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सांठगांठ कर वेतन ले रहे हैं। बहरहाल यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी वर्ष 2010 में भी ऐसे करीब 180 डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया था। उस समय जो सूची तैयार हुई थी उसमें 10 वर्ष से गायब चल रहे डॉक्टरों के नाम शामिल थे।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...