back to top

यूपी में कोविड-19 संक्रमित 72 और लोगों की मौत, 13685 नए मरीज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 72 और लोगों की मौत हो गई तथा 13685 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 72 मरीजों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस महीने एक दिन का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 9224 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 13685 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई और इस अवधि में 3197 मरीज ठीक हुए हैं। प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस वक्त उपचाराधीन मामलों की संख्या 81576 हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रदेश में 192000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...