back to top

यूपी में कोरोना से 72 और लोगों की मौत, संक्रमण के 5124 नए मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ़्तार धीमी होती नहीं दिख रही है। मंगलवार को संक्रमण से 73 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद प्रदेश में महामारी से अब तक मरने वालों का आंकड़ा 3,000 के पार चला गया है। प्रदेश में अब तक 3,059 मरीज़ों की जान जा चुकी है।

मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज़्यादा 18 पीड़ितों की जान कानपुर नगर में गयी है। वहां के अलावा गोरखपुर में 7, प्रयागराज में 4, वाराणसी, सिद्धार्थ नगर में 3-3, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, बस्ती, मैनपुरी, रायबरेली में 2-2, सहारनपुर, बाराबंकी, आजमगढ़, महराजगंज, पीलीभीत, संत कबीर नगर, सीतापुर, प्रतापगढ़, बिजनौर, मऊ, फर्रुखाबाद, कौशाम्बी और बांदा में 1-1 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।

इसके साथ ही प्रदेश में लगातार बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में एक बार फिर 5124 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद प्रदेश में अब तक 1,98,784 संक्रमित मिल चुके हैं। राजधानी लखनऊ के हालत ख़राब बने हुए हैं। मंगलवार को शहर और उसके आसपास के इलाकों में प्रदेश में एक बार फिर सबसे ज़्यादा 500 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

यहां संक्रमण से 15 और की मौत हो गयी। राजधानी में अब तक 23,127 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसी तरह मरने वालों का आंकड़ा भी 315 हो गया है। लखनऊ में अभी भी प्रदेश में सबसे ज़्यादा संक्रमण के 6,660 मामले हैं, जबकि अब तक इलाज के बाद डिस्चार्ज किये जाने वालों की संख्या बढ़ कर 16,128 हो गयी है।

लखनऊ के बाद मंगलवार को सबसे ज़्यादा 320 नये मामले प्रयागराज में सामने आये हैं। वहां के अलावा कानपुर नगर में 286, गोरखपुर में 202, वाराणसी में 153, अयोध्या में 146, मुरादाबाद में 140, देवरिया व रतमपुर में 124-124, बरेली में 116, सहारनपुर में 115, अलीगढ व लखीमपुर खीरी में 103 और मेरठ में 101 कोरोना संक्रमण के नये मामले मिले हैं।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

महाशिवरात्रि को लेकर लखनऊ के शिवालयों में तैयारियां हुईं तेज

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी के विविध शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां भस्म आरती से लेकर शोभायात्रा और रुद्राभिषेक तक...

प्रॉमिस डे पर कपल्स ने जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन युवक-युवतियों ने प्रॉमिस डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।...

पं. असीम बंधु भट्टाचार्य ने कथक नृत्य की बारीकियों से कराया रूबरू

भातखण्डे में कथक की समृद्ध परंपरा पर पांच दिवसीय मास्टर क्लास - द्वितीय दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की...

अभय सिंह निर्भीक को मिलेगा पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान

आगामी 15 फरवरी को शिव पार्क, शिव नगर, खदरा, सीतापुर रोड, लखनऊ में आयोजितलखनऊ। पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान उ.प्र., लखनऊ के...

दरोगा जी चोरी हो गई पर दर्शकों ने लगाये ठहाके

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संत कबीर अकादमी मगहर के सहयोग से...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...