back to top

70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, अमिताभ बच्चन को सपोर्टिंग रोल के लिए सम्मान

21 फरवरी की शाम आयोजित 70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का जमावड़ा लगा। इस साल अवॉर्ड नाइट पर पुष्पा 2: द रूल का दबदबा रहा। फिल्म ने कई प्रमुख श्रेणियों में जीत दर्ज की।अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता, जबकि फिल्म के निर्देशक सुकुमार को बेस्ट डायरेक्टर का सम्मान मिला। फिल्म ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट म्यूजिक एल्बम सहित कुल चार अवॉर्ड अपने नाम किए।

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड निवेता थॉमस को फिल्म 35: चिन्ना कथा काडू के लिए मिला। वहीं अमिताभ बच्चन ने कल्कि 2898 AD में अश्वत्थामा की भूमिका के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता। इसी श्रेणी में अंजलि को फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी के लिए सम्मानित किया गया।क्रिटिक्स कैटेगरी में दुलकर सलमान की फिल्म लकी भास्कर ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। तेजा सज्जा को बेस्ट एक्टर और काजल अग्रवाल को उनकी फिल्म सत्यभामा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘पुष्पा 2’ के बीच साझा रहा। वहीं शेखर मास्टर ने ‘कुर्ची मदाथापेट्टी’ गाने के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड जीता।अवॉर्ड नाइट में साई पल्लवी, काजल अग्रवाल, पृथ्वीराज सुकुमारन और अरविंद स्वामी समेत कई सितारे शामिल हुए। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए, जिनमें सितारों को अवॉर्ड लेते और एक-दूसरे से मुलाकात करते देखा गया।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

मेरठ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने...

मोदी-लूला वार्ता: भारत और ब्राजील ने 30 अरब डॉलर का वार्षिक व्यापार लक्ष्य तय किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के बीच व्यापक वार्ता के बाद, भारत और ब्राजील ने...

PM मोदी मन की बात… कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से दुनिया के नेता प्रभावित हैं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि...

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

मेरठ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने...

मोदी-लूला वार्ता: भारत और ब्राजील ने 30 अरब डॉलर का वार्षिक व्यापार लक्ष्य तय किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के बीच व्यापक वार्ता के बाद, भारत और ब्राजील ने...

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन बोले-‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से दीर्घकालिक नीतिगत लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा को लागू करने से मजबूत निर्णय लेने...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन शोषण का केस दर्ज, बोले- यह साजिश है

प्रयागराज । ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके एक शिष्य के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज...