back to top

दुनिया में अब तक 75 लाख मरीज

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 19 हजार 804 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 74 लाख 95 हजार 828 हो गया है। 38 लाख 905 हजार 425 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। चीन की राजधानी बीजिंग में 56 दिनों के बाद कोरोनावायरस से लोकल ट्रांसमिशन का एक मामला सामने आया है।

चीन में गुरुवार को कुल 16 लोग संक्रमित पाए गए। चाइना डेली की खबर के मुताबिक चीन की सरकार ने विदेश के साथ ही विभिन्न शहरों से आने वाले लोगों को क्वारैंटाइन करने के कड़े नियम लागू किए हैं। पांच जून से ही बीजिंग में कोराना के सख्त नियमों में थोड़ी ढील दी गई है। उधर, यूरोप की सीमाएं एक जुलाई से खोली जाएंगी, यूरोपीय कमीशन ने यूरोपीय यूनियन के सभी देशों से उन गैर यूरोपीय देशों की सूची देने को कहा है, जहां के लोगों को आने अनुमति दी जा सकती है। वहीं, पाकिस्तान में 24 घंटे में संक्रमण के 5834 मामले मिले हैं। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

सरकार ने यहां लॉकडाउन खत्म कर दिया है। इसके बाद यहां मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक 1.22 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 2394 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, संक्रमण के चलते श्रीलंका में एक बार फिर संसदीय चुनाव टाल दिए गए हैं। यह 20 जून को होने वाला था, जो अब पांच अगस्त को होगा। इससे पहले यहां 25 अप्रैल को चुनाव होने थे। देश में अब तक 1873 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, रूस में संक्रमण के मामले 5 लाख से ज्यादा हो गए हैं। यहां 24 घंटे में 8779 नए मामले सामने आए हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद यह सबसे संक्रमित देश हैं। वहीं, यहां 6,532 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 2 लाख 61 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.3 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 19 जून से ओकाहोमा से चुनावी रैली की शुरूआत करेंगे। महामारी के कारण तीन महीने से रैलियां स्थगित कर दी गई थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि फ्लोरिडा, एरिजोना, उत्तरी कैरोलीना और ओकाहोमा से 19 जून को रैली की शुरूआत करेंगे।

अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के 20.67 लाख से ज्यादा मामले हैं, जबकि 1.15 लाख मौतें हो चुकी हैं। उधर, मैक्सिको में 24 घंटे में 708 लोगों की मौत हुई है। देश में मरने वालों की संख्या अब 15 हजार 357 हो चुकी है। वहीं, संक्रमण के 4833 नए केस मिले हैं। वहीं, ब्राजील 24 घंटे में 1274 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हजार 803 हो गई है। बुधवार को 32,913 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 7 लाख 75 हजार 581 हो गई है। वहीं, चीन में बुधवार को 11 विदेशी नागरिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, देश में अब 1797 इंपोर्टेड केस हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...