back to top

भारत में कोविड-19 के 62,064 नए मामले सामने आए, 1,007 और लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 62,064 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 22 लाख के आंकड़े को पार कर गई। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 15.35 लाख से अधिक हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से 1007 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 44,386 हो गई है। उसने कहा कि वर्तमान में 6,34,945 मरीज उपचाराधीन हैं। कोविड-19 के कुल मामले अभी 22,15,074 हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 लाख से अधिक हो गई है क्योंकि अभी तक 15,35,743 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। ऐसा “आक्रामक तरीके से जांच करने, संक्रमण के मामलों पर व्यापक तरीके से नज़र रखने और कुशलता से इलाज करने की नीति के चलते संभव हुआ है।”

मंत्रालय ने कहा, बेहतर एम्बुलेंस सेवाओं, देखभाल के मानकों पर ध्यान केंद्रित करने से वांछित परिणाम मिले हैं।मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 54,859 लोग ठीक हुए। देश में मरीजों के ठीक होने की दर लगभगत 70 प्रतिशत हो गई है। ठीक होने की रिकार्ड संख्या से उपचाराधीन मामलों का प्रतिशत कम हुआ है और वर्तमान में कुल मामलों में से केवल 28.66 प्रतिशत उपचाराधीन मामले हैं।

मंत्रालय ने कहा कि आक्रामक जांच और अस्पताल में भर्ती मरीजों के कुशल क्लीनिकल प्रबंधन को लेकर केंद्र और राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों के समन्वित प्रयासों से मृत्यु दर को लगातार कम करने में मदद मिली है। मृत्यु दर अभी दो प्रतिशत है और इसमें लगातार कमी आ रही है।

मंत्रालय ने कहा कि मामलों की शुरुआती पहचान से भी उपचाराधीन मामलों के प्रतिशत में गिरावट आई है। यह गौर करना महत्वपूर्ण है कि कोविड-19 संक्रमण अभी भी 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक केंद्रित है जहां नए मामलों में 80 प्रतिशत से अधिक मामले हैं। देश में लगातार चौथे दिन कोविड-19 के 60,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अभी तक कुल 2,45,83,558 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से रविवार को 4,77,023 नमूनों की जांच की गई।

1,007 और मौतों में से, 390 महाराष्ट्र से, 119 तमिलनाडु, कर्नाटक में 107, आंध्र प्रदेश से 97, पश्चिम बंगाल से 54, उत्तर प्रदेश से 41, गुजरात और पंजाब से 24-24, झारखंड में 22, मध्य प्रदेश में 19 और दिल्ली, ओडिशा और जम्मू कश्मीर में 13-13 मौतें हुई हैं।

वहीं राजस्थान से 11, तेलंगाना से 10, हरियाणा से नौ, उत्तराखंड से आठ, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी से सात-सात, बिहार और असम से पांच-पांच, गोवा से तीन, केरल से दो, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और चंडीगढ़ में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

कुल 44,386 मौतों में से, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 17,757, इसके बाद तमिलनाडु में 4,927, दिल्ली में 4,111 और कर्नाटक में 3,198 मरीजों की मौत हुई है।

गुजरात में 2,652, उत्तर प्रदेश में 2,069, पश्चिम बंगाल में 2,059, आंध्र प्रदेश में 2,036 और मध्य प्रदेश में 996 मौतें हुई हैं।

महामारी के कारण राजस्थान में कुल 789 मरीजों की मौत हुई है, इसके बाद तेलंगाना में 637, पंजाब में 586, हरियाणा में 483 और जम्मू कश्मीर में 472 मरीजों की मौत हुई है।

बिहार में 387, ओडिशा में 272, झारखंड में 177, असम में 145, उत्तराखंड में 125, केरल में 108 मौतें हुई हैं। छत्तीसगढ़ में 96 मौतें हुईं हैं, इसके बाद पुडुचेरी में 87, गोवा में 75, त्रिपुरा में 42 और चंडीगढ़ में 25 मौतें हुईं हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 मौतें, हिमाचल प्रदेश में 15, मणिपुर में 11, लद्दाख में नौ और नागालैंड में आठ मौतें हुई हैं।

मेघालय में छह और अरुणाचल प्रदेश में तीन लोगों की मौत हुई हैं, जबकि दादरा और नागर हवेली और दमन और दीव में दो और सिक्किम में एक मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि मरने वालों में से 70 प्रतिशत को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने कहा, “हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के साथ किया जा रहा है,” आंकड़े राज्यवार सत्यापन और प्रतिपुष्टि के अधीन हैं।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...