back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 6193 नये मामले, 72 और की मौत

  • लखनऊ में 924 मिले पॉजिटिव, महामारी से 10 ने तोड़ा दम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति दिन-ब-दिन विकट होती जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 6,193 नये मामले सामने आये हैं। इसी तरह महामारी से 72 और लोगों की जान चली गयी है। राजधानी लखनऊ की स्थिति भी लगातार चिंताजनक बनी हुई है। यहां शुक्रवार को 924 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जबकि 10 और मरीज़ों ने दम तोड़ दिया है।

उत्तर प्रदेश में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को सामने आये नये मामलों के बाद प्रदेश में अब तक मिले कुल केसों की संख्या ढाई लाख पार करके 2,53,175 हो गयी है, जबकि महामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी 3700 के ऊपर जा कर 3,762 हो गया है। शुक्रवार को मरने वालों में कानपुर नगर के 10, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ के 5-5, वाराणसी, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव के 3-3, झांसी, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, मैनपुरी, अमेठी के 2-2, ग़ाज़ियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, सहरानपुर, देवरिया, जौनपुर, रामपुर, आजमगढ़, पीलीभीत, चंदौली, मिर्ज़ापुर, फ़िरोज़ाबाद, रायबरेली, कानपूर देहात और कौशाम्बी के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

जहां तक लखनऊ की बात है तो यहां स्थिति भयावह होती जा रही है। लखनऊ शहर और उसके आसपास के इलाकों में अब तक 30 हज़ार से ज़्यादा कोरोना पीड़ित मिल चुके हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 30,496 हो गयी है। इसी तरह शुक्रवार को हुई 10 और लोगों की मौत के बाद अब मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 423 हो गया है। लखनऊ में एक्टिव मामलों की संख्या भी लगातार बढ़ रही हैं। इस समय यहां 7,972 एक्टिव केस हैं। हालांकि, अब तक 22,122 मरीज़ इलाज के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

लखनऊ के अलावा शुक्रवार को कानपुर नगर में 382, गोरखपुर में 346, प्रयागराज में 320, वाराणसी में 203, अलीगढ में 161, ग़ाज़ियाबाद में 156, बरेली में 149, गौतम बुद्ध नगर में 148, सहारनपुर में 145, मुरादाबाद व मेरठ में 118-118, बाराबंकी में 111, अयोध्या में 108, सीतापुर में 104, कुशीनगर और मुज़फ्फरनगर में 101-101 लोग संक्रमण से पीड़ित मिले।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 58,595 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, जिसमें 30,084 लोग होम आइसोलेशन में है। प्रदेश में अब तक 1,90,818 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके है। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत 75.73 फीसद है। अब तक कुल 1,15,194 लोग होम आइसोलेशन में थे, जिनमें 85,110 लोग होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके है और वह स्वस्थ्य है।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

महाशिवरात्रि को लेकर लखनऊ के शिवालयों में तैयारियां हुईं तेज

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी के विविध शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां भस्म आरती से लेकर शोभायात्रा और रुद्राभिषेक तक...

प्रॉमिस डे पर कपल्स ने जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन युवक-युवतियों ने प्रॉमिस डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।...

पं. असीम बंधु भट्टाचार्य ने कथक नृत्य की बारीकियों से कराया रूबरू

भातखण्डे में कथक की समृद्ध परंपरा पर पांच दिवसीय मास्टर क्लास - द्वितीय दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की...

अभय सिंह निर्भीक को मिलेगा पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान

आगामी 15 फरवरी को शिव पार्क, शिव नगर, खदरा, सीतापुर रोड, लखनऊ में आयोजितलखनऊ। पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान उ.प्र., लखनऊ के...

दरोगा जी चोरी हो गई पर दर्शकों ने लगाये ठहाके

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संत कबीर अकादमी मगहर के सहयोग से...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...