किशोरी से अलग-अलग जगहों पर 60 लोगों ने कई बार किया रेप, 6 गिरफ्तार

पथानामथिट्टा (केरल). केरल पुलिस ने एक किशोरी के साथ कथित तौर पर विभिन्न स्थानों पर कई बार बलात्कार किये जाने के मामले में कम से कम चार प्राथमिकी दर्ज की हैं और छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां 18 वर्षीय लड़की के बयान के आधार पर की गईं। लड़की ने आरोप लगाया है कि 16 साल की उम्र से उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया।

पुलिस ने बताया कि दो प्राथमिकी के सिलसिले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति पहले ही एक अलग मामले में जेल में है।पुलिस ने बताया कि बलात्कार के मामलों में कुल चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन घटनाओं में 60 से अधिक लोगों के शामिल होने का संदेह है।

पुलिस के अनुसार यह मामला बाल कल्याण समिति द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान सामले आया। दरअसल लड़की के शिक्षकों ने उसके व्यवहार में आए बदलावों के बारे में समिति को बताया था। समिति ने बाद में पुलिस को सूचित किया, जिसने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, महिला अधिकारी पीड़िता का बयान दर्ज करने और अधिक जानकारी जुटाने की प्रक्रिया में हैं।

RELATED ARTICLES

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जारी, अब तक 10 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी

महाकुम्भनगर. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे महाकुम्भ में अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती...

लॉस एंजिलिस : उत्तरी क्षेत्र में लगी भीषण आग तेजी से फैली, 50 हजार से अधिक लोगों को घर छोड़ने का आदेश

कैलिफोर्निया। अमेरिका में लॉस एंजिलिस के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में लगी भीषण और तेजी से फैलती आग के कारण बुधवार को वहां रहने वाले...

भारत के स्टार खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में निराशाजनक वापसी, नहीं चला किसी बल्ला

मुंबई। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे स्टार भारतीय खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में वापसी निराशाजनक रही और वे गुरुवार को अपनी...

Latest Articles