जापान में भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में आने से 60 लोगों की मौत

तोक्यो। लगातार बारिश के कारण जापान का दक्षिणी इलाका बाढ़ से जूझ रहा है और अब बुधवार से उत्तरपूर्वी जापान में भी भारी बारिश शुरू हो गई। इससे यहां नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। मकानों तथा सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है।

पिछले कई दिनों में बाढ़ में कम से कम 58 लोग मारे गए हैं। बुधवार सुबह तक मध्य जापान के नगानो और गिफू के कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। एक चैनल में दिखाई गई तस्वीरों के अनुसार हिदा नदी उफान पर है और तट को तोड़ते हुए नदी के पास के राष्ट्रीय राजमार्ग को इसने क्षतिग्रस्त कर दिया।

मध्य जापान के दूसरे शहर गेरो में नदी का पानी नदी के ऊपर बने पुल के ठीक नीचे पहुंच गया है। तकायामा शहर में कई घर मिट्टी धंसने से तबाह हो गए। यहां पेड़ उखड़ गए मलबा बिखरा हुआ है। यहां रहने वालों के बारे में तत्काल कुछ पता नहीं चल पाया है।

देश भर में लगभग 36 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई थी, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है और आश्रय लेने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। भारी बारिश से मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 58 पर पहुंच गया। इनमें से ज्यादातर लोग सर्वाधिक प्रभावित कुमामेटो प्रांत के हैं।

RELATED ARTICLES

नेपाल : सेना ने सुरक्षा की कमान संभाली, लोगों को घरों में ही रहने के दिए निर्देश

काठमांडू । नेपाल की सेना ने विरोध प्रदर्शन की आड़ में संभावित हिंसा को रोकने के लिए बुधवार को देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर...

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, 200 गिरफ्तार

पेरिस। फ्रांस में प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू की सरकार गिरने के एक दिन बाद राजधानी पेरिस और अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कें अवरुद्ध कर...

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- किसी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि गरीबों की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है...