यूपी में कोरोना संक्रमण के 5,928 नये मामले, 30 की मौत

लखनऊ। यूपी में कोरोना संक्रमितों की हो रही बढ़ोत्तरी खतरे का संकेत दे रही है, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,928 नये मामले आये। 30 मौतें हुई। सभी जिलों से ज्यादा लखनऊ की स्थिति भी गंभीर है यहां चौबीस घंटे में 1188 संक्रमित मिले, 7 की मौत हुई। हालांकि सरकार का ध्यान पूरी तरह वैक्सीनेशन पर है। ऐसे में अब तक 60,47,805 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 11,25,255 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 71,73,063 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

कोरोना संक्रमण के मामले में लखनऊ की स्थिति दयनीय है। प्रयागराज में भी खतरा बढ़ता जा रहा है। यहां 915 संक्रमित मिलें, 3 की मौत हुई, कानपुर नगर में 306 संक्रमित मिले, 4 की मौत हुई। वाराणसी में 711 संक्रमित पाये गये, 2 की मौत हुई। इसी तरह से मेरठ में 122, गोरखपुर में 146, झांसी में 110 सहारनपुर में 144 संक्रमित मिले है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 5 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण करने का बेंचमार्क स्थापित किया गया है। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में गत एक दिन में कुल 1,79,417 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,57,54,807 सैम्पल की जांच की गयी है।

प्रदेश में 27,509 कोरोना के एक्टिव मामले में से 14,637 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 550 मरीज अपना इलाज करा रहे है तथा शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में नि:शुल्क इलाज भी करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 6,03,495 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,91,401 क्षेत्रों में 5,19,011 टीम दिवस के माध्यम से 3,17,62,662 घरों के 15,40,97,625 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

प्रसाद ने बताया कि कल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 3 अप्रैल तक जिन व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ली है उन्हें लॉटरी के माध्यम से उपहार दिया जायेगा। 1.50 से पौने 2 लाख कोविड टेस्ट करने का लक्ष्य प्रदेश में रखा गया है। कोविड संक्रमण को देखते हुए अत्यधिक सावधान रहना जरूरी है। सभी लोग मास्क पहने, सुमन-के फामूर्ले का उपयोग करते हुए हाथ धोेये। इस फार्मूले में हाथ को सीधा, उल्टा, मुट्ठी, नाखून, कलाई को 30 से 40 सेकेंड तक धोना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि घर के बड़े-बुजुर्गों का टीकाकरण अवश्य कराएं। संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश के 8,469 कन्टेनमेंट जोन में 3,28,597 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन कन्टेनमेंट जोन में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 15,779 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन किये गये लोगों की संख्या 3,540 है। सर्विलांस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 19 करोड़ लोगों तक पहुंच कर उनका हालचाल जाना गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश मे अब तक 3,57,54,807 कोविड-19 के टेस्ट किये जा चुके है।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles