back to top

59 ऐप्स को गूगल प्ले, एपल ऐप स्टोर ने हटाया

नई दिल्ली। सरकार ने इस सप्ताह जिन 59 ऐप्स को प्रतिबंधित किया था, उन्हें गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर ने भारत में हटा दिया है, जिससे देश में मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की इन ऐप तक पहुंच बंद हो गई है।

भारत ने सोमवार को टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, शेयरइट और वीचैट सहित चीनी से संबंध रखने वाले 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए पूर्वाग्रह से ग्रस्त थे। इसके एक दिन बाद लोकप्रिय वीडियो ऐप टिकटॉक को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया था, जबकि अन्य 58 चीनी ऐप को अब हटाया गया है।

गूगल ने कहा कि उसने भारत में अपने प्ले स्टोर से इन ऐप को अस्थायी रूप से ब्लॉक किया है। गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा, हम भारत सरकार के अंतरिम आदेशों की समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच, हमने प्रभावित डेवलपर्स को सूचित किया है और इन ऐप्स तक पहुंच को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जो भारत में प्ले स्टोर पर अभी उपलब्ध हैं।

हालांकि, प्रवक्ता ने उन ऐप्स का ब्योरा नहीं दिया, जिन्हें गूगल ने ब्लॉक किया है। सूत्रों ने कहा कि इस तरह की कार्वाई एपल प्ले स्टोर ने भी की है। प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से जिन चीनी ऐप को हटाया गया है उनमें यूसी ब्राउजर, शेयरइट, वीचैट, कैमस्कैनर और एमआई कम्युनिटी शामिल हैं। भारत में टिकटॉक ऐप का इस्तेमाल पूरी तरह बंद हो गया है।

सूत्रों के अनुसार जिन 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया, उनमें से कई के डेवलपर्स ने स्वेच्छा से अपने एप्लिकेशन को गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया था। इस बीच, प्रतिबंधित ऐप बिगो लाइव ने एक बयान में कहा कि उसने भारत में गूगल प्ले और एप स्टोर से अपने ऐप को अस्थायी रूप से हटा दिया है और वह स्थानीय कानूनों का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

हनुमान जन्मोत्सव आज, घरों व मंदिरों में होगी विशेष पूजा, तैयारी पूरी

लखनऊ। हनुमान जन्मोत्सव हिंदू धर्म में एक पवित्र पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार...

पांच प्यारों की अगुवाई में पांच अप्रैल को निकलेगा नगर कीर्तन

नगर कीर्तन में शहर की सभी सिख संस्थाएं व गुरुद्वारा साहिब शामिल होंगेलखनऊ। वैसाखी और गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश...

हनुमान जन्मोत्सव पर मंगल बनायेंगे दुर्लभ संयोग

कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेतलखनऊ। 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति...

घोंघा बसन्त सम्मेलन में दूल्हे की रही धूम

लखनऊ। लखनऊ में इस वर्ष पुन: एक रोचक आयोजन ने धूम मचाई, घोंघाबसंत सम्मेलन विश्व का सबसे पुराना एवं अनूठा हास्य-आयोजन है, जो अखिल...

गोमती तट पर दिखा आस्था का संगम

श्री महालक्ष्मी धन व समृद्धि प्राप्ति महायज्ञ का आयोजन 150वीं महाआरती में गूंजा गोमती बचाओ का संकल्प लखनऊ। सनातन महासभा द्वारा चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर...

लन्तरानी सम्मान से नवाजे गये डॉ प्रवीण शुक्ल

लोहिया पार्क के मुक्ताकाशी मंच पर हुआ आयोजनलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' का अयोजन बुधवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क...