back to top

यूपी में संक्रमण के 5,722 नये मामले, 77 और की मौत

  • लखनऊ में 969 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 14 की गयी जान

  • रिकवरी प्रतिशत बढ़ कर हुआ 81.25

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार पर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 5,722 नये मामले मिले हैं, जबकि महामारी से 77 और की मौत हो गयी। राजधानी लखनऊ के हालात भी गंभीर बने हुए हैं। यहां 969 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और महामारी की वजह से 14 मरीज़ों ने दम तोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश में हालात दिनों-दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। यहां मंगलवार को मिले नये मामलों के बाद अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,66,160 हो गयी है। इसी तरह संक्रमण से अब तक मरने वालों का आंकड़ा भी 5212 पहुंच गया है। लखनऊ को छोड़ कर प्रदेश में कानपुर नगर, प्रयागराज में 6-6, गोरखपुर, मेरठ, झांसी में 4-4, बाराबंकी, जौनपुर, औरैय्या में 3-3, फर्रुखाबाद, बदायूं, उन्नाव, बुलंदशहर, ग़ाज़ीपुर, मथुरा, मुज़फ्फरनगर, रामपुर में 2-2, वाराणसी, गौतम बुद्ध नगर, बरेली, सहरनपुर, देवरिया, अयोध्या, गोंडा, पीलीभीत, सीतापुर, सुल्तानपुर, हापुड़, संभल, फतेहपुर और महोबा में 1-1 कोरोना पीड़ितों ने दम तोड़ दिया है।

राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण कहर ढा रहा है। यहां अब तक कुल 48,258 संक्रमित मिल चुके हैं और 618 की जान जा चुकी है। लखनऊ के अलावा प्रयागराज में 277, मेरठ में 255, कानपुर नगर व गौतम बुद्ध नगर में 244-244, वाराणसी में 203, गोरखपुर में 193, अलीगढ में 146, प्रतापगढ़ में 145, लखीमपुर खीरी में 118, झांसी में 112, बलिया में 111, अयोध्या में 110 और बरेली में 107 नये मामले मिले हैं।

इसी बीच, अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 2,96,183 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 6589 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 81.25 हो गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 63,148 कोरोना के एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 32,313 लोग हैं। अब तक 1,89,673 होम आइसोलेशन में रह चुके हैं जिसमें से 1,57,360 लोग हो आइसोलेशन की अवधि पूरी कर स्वस्थ्य हो चुके है। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में 3864 और सेमी पेड एल-1 प्लस में 219 लोग ईलाज करा रहे है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...