back to top

दुनिया में कोरोना से अब तक 56 लाख लोग संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में अब तक 56 लाख 11 हजार 599 लोग संक्रमित हैं। 23 लाख 88 हजार 91 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकगड़ा 3 लाख 48 हजार 330 हो गया है। चीन में कोरोना का एपिसेंटर रहे वुहान में 9 दिन में 65 लाख से ज्यादा लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। यहां एक बार काबू पाने के बाद दूसरी बार मामले सामने आए थे।

अब सरकार शहर के 11 करोड़ लोगों की दोबारा जांच कर रही है। चीनी मीडिया के मुताबिक, 15 से 23 मई के बीच 90 लाख से ज्यादा लोगों के स्वैब सैम्पल लिए गए। वहीं, पाकिस्तान में संक्रमण के मामले बढ़ते रहे तो यहां फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जफर मिर्जा ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की। पाकिस्तान ने इस महीने से लॉकडाउन हटाना शुरू किया था। देश में अब तक 57 हजार 705 लोग संक्रमित हैं, जबकि 1,197 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में एक युवक को क्वारैंटाइन नियमों का उल्लंघन करने पर 4 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। युवक क्वारैंटाइन का समय पूरा होने से 2 दिन पहले बाहर जाते हुए पकड़ा गया था।

साथ ही सरकार नाइट क्लबों से जुड़े संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद नियमों को और सख्त करने का विचार कर रही है। यहां संक्रमण के 11 हजार 225 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 269 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, ब्राजील में 24 घंटे में 806 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13 हजार 51 केस सामने आए हैं। देश में अब तक 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तीन लाख 76 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। यहां हर दिन होने वाली मौतों की संख्या पहली बार अमेरिका से ज्यादा है।

वहीं, अमेरिका में हर दिन होने वाली मौतों में कमी आ रही है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, सोमवार को यहां 532 लोगों की जान गई है। देश में अब मरने वालों की संख्या 99 हजार 805 हो चुकी है। वहीं, एक दिन में करीब 19 हजार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण का आंकड़ा 17 लाख 6 हजार 226 हो गया है।

उधर, सऊदी अरब में गुरुवार से मक्का को छोड़कर देश में हर जगह कर्फ्यू खत्म किया जा रहा है। मक्का में कर्फ्यू खत्म किए जाने का फैसला 21 जून से लागू होगा। 31 मई के बाद से घरेलू विमानों और मस्जिदों में नमाज से प्रतिबंध हटा दिया गया है। लोगों को निजी और सरकारी कंपनियों में काम करने जाने की भी अनुमति दी जाएगी।

वहीं, चीन में कोरोना वायरस के 36 नए मामले सामने आए हैं, इनमें 29 मामले ऐसे हैं जिनमें संक्रमितों में कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर मामले वुहान में सामने आए हैं, जहां अभी तक 65 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। चीन में इसी के साथ बहार से आए 1731 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 1,685 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और 46 संक्रमित लोगों का उपचार किया जा रहा है। एक की हालत गंभीर है। चीन में अब तक 82,992 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...