back to top

55.77 लाख बुजुर्गों को मिली 836.55 करोड़ पेंशन राशि

राशन-पानी हो या दवाई, मिलेंगी सारी सुविधाएं  बुजुर्गों की हर जरूरत होगी पूरी : योगी

लखनऊ। प्रदेश के 55 लाख 77 हजार बुजुर्गजनों को उनकी तीन माह की वृद्धावस्था पेंशन की राशि एकमुश्त मिल गयी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र इन वरिष्ठ नागरिकों के बैंक खाते में 836.55 करोड़ रुपये डिजिटली ट्रांसफर किये। इनमें 04 लाख 56 हजार ऐसे बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिन्हें पहली बार पेंशन की राशि मिली है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि वृद्धजन के पास अनुभवों की थाती है। यह हमारे मार्गदर्शक हैं। केंद्र और राज्य सरकार हर एक वृद्ध के जीवन और आजीविका का प्रबंध करने के लिए सेवाभाव के साथ काम कर रही है। बुजुर्गों को राशन-पानी की जरूरत हो अथवा बीमारी के समय इलाज और दवाइयों की, सब कुछ मुफ्त में मुहैया कराया जा रहा है।

 

यही नहीं, बुजुर्गों के लिए खासतौर से एल्डर हेल्पलाइन 14567 जारी किया गया है, जहां 24़7 कोई भी वरिष्ठ नागरिक सम्पर्क कर मदद ले सकता है। वर्चुअल माध्यम से विभिन्न जिलों के वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों से बात करते हुए सीएम ने सभी की सेहत का हालचाल पूछा और जिलाधिकारियों को हर जरूरतमंद को आयुष्मान भारत अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मुहैया कराने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में बुजुर्गजन उपेक्षित थे। कोई उनकी ओर ध्यान नहीं देता था, लेकिन आज वृद्धजनों के सुखमय जीवन के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बीच जीवन के साथ-साथ लोगों की आजीविका सुरक्षित रखने के प्रयास भी हुए। आज हर गरीब परिवार के हर सदस्य को प्रतिमाह 05 किलोग्राम राशन मुफ्त मिल रहा है।

 

उन्होंने कहा कि बीते चार साल में 30 लाख नये बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन योजना से जुड़ सके हैं। सीएम ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ हर एक गरीब को, हर एक किसान को, हर एक बुजुर्ग को, हर एक निराश्रित महिला को प्राप्त हो यही सरकार की मंशा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी अभियान के क्रम में इन सभी योजनाओं के लिए मुक्त हस्त से सही लोगों के लिए समय समय पर इन लाभकारी योजनाओं को जारी किया है। इससे पहले, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने विभागीय गतिविधियों का संक्षिप्त ब्यौरा पेश किया। कार्यक्रम में आभार ज्ञापन विभागीय राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने किया।

 

 

वृद्धावस्था पेंशन की तीन माह की किस्त एक साथ पाने वाले बुजुर्गजनों ने अपनी टूटी-फूटी हिंदी और देशज भाषा में सीएम का आभार भी जताया। महराजगंज के प्रह्लाद ने बताया कि इस बार पहला मौका है कि जब उन्हें पेंशन मिल रही है, तो हाथरस की शान्ति देवी से जब सीएम ने पूछा कि पैसों का क्या करेंगी, तो शांति ने सन्तोषभाव के साथ कहा कि अब पैसा मिल गया है तो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। सोनभद्र की बसंती ने दवाई-सुई के बंदोबस्त के लिए सीएम का आभार जताया तो सुल्तानपुर के मनीराम ने मुफ्त राशन और पेंशन के लिए धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...