back to top

भारत में कोविड-19 के 54,366 नए मामले, 690 मौतें

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के दैनिक नए मामले लगातार पांचवें दिन 60,000 से नीचे रहे। 24 घंटे के अंतराल में 54,366 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को बढ़कर 77,61,312 हो गए। साथ ही देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 69 लाख के पार हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आँकड़ों के अनुसार, एक दिन में कुल 54,366 नए मामले सामने आए, जबकि 690 और मौतें होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,17,306 हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7 लाख से नीचे है।

देश में कोविड-19 के 6,95,509 इलाजरत मरीज हैं, जो कुल मामलों का 8.96 प्रतिशत है। देश में कुल 69,48,497 लोगों ने अब तक इस बीमारी से निजात पाई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर अब 89.53 प्रतिशत तक हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार हो गई थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, गुरुवार को 14,42,722 नमूनों की जांच होने के साथ 22 अक्टूबर तक कुल 10,01,13,085 नमूनों की जांच हो चुकी है।

देश में हुई 690 नई मौतों में से 198 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जबकि कर्नाटक में 74, पश्चिम बंगाल में 64, छत्तीसगढ़ में 52, तमिलनाडु में 45 और उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 35-35 मौतें हुई हैं। देश में अब तक हुई कुल 1,17,306 मौतों में से 42,831 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जबकि तमिलनाडु में 10,825, कर्नाटक में 10,770, उत्तर प्रदेश में 6,790, आंध्र प्रदेश में 6,524, पश्चिम बंगाल में 6,308, दिल्ली में 6,163, पंजाब में 4,072 और गुजरात में 3,667 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुईं।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...