back to top

यूपी में सामने आये 5375 मामले, लखनऊ में 769 और पॉजिटिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण दिन ब दिन घातक होता जा रहा है। शनिवार को महामारी के शिकार 70 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद प्रदेश में संक्रमण से हुई मौतों का आंकड़ा 2800 पार करके 2867 हो गया है। शनिवार को मरने वालों में प्रयागराज, बरेली के 6-6, गोरखपुर, वाराणसी, पीलीभीत के 4-4, कानपुर नगर, मुरादाबाद, कुशीनगर के 3-3, जौनपुर, उन्नाव के 2-2, झांसी, देवरिया, बाराबंकी, आजमगढ़, शाहजहांपुर, गाजीपुर, अयोध्या, महराजगंज, बुलंदशहर, मथुरा, बहराइच, इटावा, कन्नौज, रायबरेली बदायूं, औरैय्या, भदोही और बांदा के 1-1 मरीज शामिल हैं।

इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण के 5,375 नये मामले सामने आये हैं। इनको मिला कर प्रदेश में अब तक संक्रमण के कुल 1,83,560 मामले मिल चुके हैं। राजधानी लखनऊ की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। शहर और इसके आसपास के इलाकों में 15 और लोगों की मौत हो गयी है। अब तक लखनऊ में महामारी से 288 लोगों दम तोड़ चुके हैं। लखनऊ में एक बार फिर सबसे ज्यादा 769 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। यहां अब तक 21 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले चुके हैं।

शनिवार का आंकड़ा मिला कर अब तक 21,166 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां इस समय 6,647 एक्टिव मामले हैं जो प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। लखनऊ के अलावा गोरखपुर में 363, प्रयागराज में 300, कानपुर नगर में 231, मुरादाबाद में 156, वाराणसी में 154, देवरिया में 136, बरेली व बाराबंकी में 134-134, सहारनपुर में 128, झांसी में 117 और अलीगढ में 105 लोग संक्रमित पाये गये हैं। प्रदेश में इस समय संक्रमण के कुल 48,294 एक्टिव मामले हैं। हालांकि, इलाज के बाद 1,31,295 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...