back to top

देश में एक दिन में कोरोना के 53,601 नए मामले, मरीजों की संख्या में आई कमी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आने वाली मरीजों की संख्या में कमी आई है और मंगलवार को यह आंकड़ा 53,601 रहा। देश में पिछले चार दिन से लगातार 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को सामने आए 53,601 नए मरीजों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 22,68,675 हो गई है।

वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 15,83,489 हो गई है जिससे देश में स्वस्थ होने की दर भी 69.80 फीसदी हो गई है।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 871 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 45,257 हो गई। मृतकों की संख्या में गिरावट से मृत्यु दर भी दो फीसदी से घटकर 1.99 फीसदी हो गई है।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के पार गई थी। देश में फिलहाल 6,39,929 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या का 28.21 फीसदी है।

आईसीएमआर के अनुसार नौ अगस्त तक 2,45,83,558 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 4,77,023 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

कुल 871 लोगों की मौत में से सबसे ज्यादा 293 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद तमिलनाडु और कर्नाटक में 114-114, आंध्र प्रदेश में 80, उत्तर प्रदेश में 51, पश्चिम बंगाल में 41, दिल्ली और गुजरात में 20-20, मध्य प्रदेश में 19, पंजाब में 18, ओडिशा में 14, झारखंड और राजस्थान में 11-11 लोगों की मौत हुई।

वहीं बिहार में 10, उत्तराखंड में नौ, तेलंगाना में आठ, केरल में सात, असम, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में छह-छह, गोवा में पांच, छत्तीसगढ़ में तीन, हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी में दो-दो, त्रिपुरा में एक व्यक्ति की मौत हुई।

इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक कुल 45,257 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 18,050 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। तमिलनाडु में 5,041, दिल्ली में 4,131, कर्नाटक में 3,312, गुजरात में 2,672, उत्तर प्रदेश में 2,120, आंध्र प्रदेश में 2,116, पश्चिम बंगाल में 2,100 और मध्य प्रदेश में 1,015 लोगों की मौत हुई।

राजस्थान में अब तक 800 लोगों की मौत हुई। वहीं तेलंगाना में 645, पंजाब में 604, हरियाणा में 489, जम्मू-कश्मीर में 478, बिहार में 397, ओडिशा में 286, झारखंड में 188, असम में 151, उत्तराखंड में 134 और केरल में 115 लोगों की मौत हुई।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 99 लोगों की मौत हुई। पुडुचेरी में 89, गोवा में 80, त्रिपुरा में 43, चंडीगढ़ में 25, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 20, हिमाचल प्रदेश में 17, मणिपुर में 11, लद्दाख में नौ, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा- नगर हवेली और दमन – दीव में दो और सिक्किम में एक मरीज की मौत हुई।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...