back to top

देश में कोविड- 19 के 52,509 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 19 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 52,509 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमितों की संख्या 19 लाख के पार पहुंच गयी। देश में दो दिन में मामले 18 लाख से 19 लाख के पार पहुंच गए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 12,82,215 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या अब 19,08,254 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 857 और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 39,795 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर देश में 67.19 प्रतिशत है वहीं दूसरी ओर मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गयी है और अब यह 2.09 प्रतिशत है।

कुल मामलों में से 5,86,244 मरीजों का उपचार चल रहा है, जो कुल मामलों का 30.72 प्रतिशत है। कुल मामलों में देश में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

देश में लगातार सातवें दिन कोविड-19 के 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में चार अगस्त तक कुल 2,14,84,402 नमूनों की जांच हो चुकी थी, जिनमें से 6,19,652 नमूनों की जांच मंगलवार को ही की गई। 

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 857 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 300 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद कर्नाटक के 110, तमिलनाडु के 108, आंध्र प्रदेश के 67, पश्चिम बंगाल के 54, उत्तर प्रदेश के 39, गुजरात के 25, पंजाब के 20, राजस्थान तथा बिहार के 17-17, तेलंगाना के 13, मध्य प्रदेश तथा दिल्ली के 12-12, जम्मू-कश्मीर के 10, ओडिशा के नौ, छत्तीसगढ़ तथा हरियाणा के आठ-आठ, असम के छह, उत्तराखंड के पांच, गोवा के चार, केरल तथा झारखंड के तीन-तीन, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, पुडुचेरी तथा त्रिपुरा के दो-दो, चंडीगढ़ का एक व्यक्ति था।

देश में अब तक कुल 39,795 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे अधिक 16,142 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 4,349, दिल्ली में 4,033 , कर्नाटक में 2,704, गुजरात में 2,533, उत्तर प्रदेश में 1,817, पश्चिम बंगाल में 1,785, आंध्र प्रदेश में 1,604 और मध्य प्रदेश में 962 लोगों की मौत हुई। 

वहीं राजस्थान में 732, तेलंगाना में 576, पंजाब में 462, हरियाणा में 448, जम्मू-कश्मीर में 417, बिहार में 347, ओडिशा में 216, झारखंड में 128, असम में 115, उत्तराखंड में 95 और केरल में 87 लोगों की मौत हुई।

छत्तीसगढ़ में 69, पुडुचेरी में 58 , गोवा में 60, त्रिपुरा में 30, चंडीगढ़ में 20, हिमाचल प्रदेश में 14, अंडमान-निकोबार द्वीपसमहू में 12, लद्दाख और मणिपुर में सात-सात, मेघालय और नगलैंड में पांच-पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा-नगर हवेली तथा दमन-दीव में दो और सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई।

मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने कहा, “हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।”

RELATED ARTICLES

लखनऊ सुपर जाइंट्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से,पंत पर रहेगा दबाव

लखनऊ। लखनऊ सुपर जाइंट्स बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरूआत करेगी तो कप्तान ज्षभ पंत पर...

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

लखनऊ सुपर जाइंट्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से,पंत पर रहेगा दबाव

लखनऊ। लखनऊ सुपर जाइंट्स बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरूआत करेगी तो कप्तान ज्षभ पंत पर...

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां श्रृंखला संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफी एवं डोनट कंपनी डंकिन के साथ...