back to top

भारत-इंग्लैंड श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में यहां के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में 50 प्रतिशत दर्शकों को आने की अनुमति देने का फैसला किया है। टीएनसीए के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मीडिया को भी स्टेडियम में प्रेस बॉक्स से दोनों टेस्ट मैचों को कवर करने की अनुमति दी जाएगी। कोविड-19 के संबंध में नई दिशा-निर्देश के जारी होने के बाद इस मुद्दे पर टीएनसीए के सदस्यों के बीच चर्चा हुई। टीएनसीए और बीसीसीआई अधिकारियों के बीच हुई बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। नई दिशा-निर्देश में खेल स्थलों में दर्शकों के प्रवेश की मंजूरी का प्रावधान है।

टीएनसीए अधिकारी ने कहा, खेल स्थलों को लेकर कोविड-19 से जुड़ी केन्द्र सरकार की नई दिशानिर्देश में पर दर्शकों मंजूरी मिलने और राज्य सरकार से रविवार को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के जारी होने के बाद हमने भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए दर्शकों को अनुमति देने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा, बीसीसीआई और टीएनसीए द्वारा सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दूसरे टेस्ट के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। एम ए चिदंबरम स्टेडियम की क्षमता 50,000 है।

श्रृंखला का पहला टेस्ट शुक्रवार से शुरू हो रहा है जबकि दूसरा मैच 13 फरवरी से होगा। अहमदाबाद में तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए पहले ही दर्शकों को मंजूरी मिल गई है। अधिकारी ने यह भी कहा कि मीडिया को स्टेडियम में प्रेस बॉक्स से दोनों टेस्ट मैचों को कवर करने की अनुमति दी जाएगी। संवाददाता सम्मेलन हालांकि अब भी ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले बीसीसीआई और टीएनसीए ने फैसला किया था कि पहले दो मैच दर्शकों के बिना खेले जाऐंगे। लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंधों में ढील देने की केन्द्रीय गृह मंत्रालय के ताजा दिशानिर्देशों के बाद इसमें बदलाव किया गया।

अधिकारी ने कहा कि शुरुआती टेस्ट के लिए दर्शकों के प्रवेश की अनुमति देने के लिए बहुत कम समय था। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे टेस्ट के बीच केवल तीन दिनों का अंतर है लेकिन टीएनसीए स्टेडियम में 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति देने के लिए व्यवस्था करने को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा, पहले टेस्ट के लिए दर्शकों के प्रवेश की व्यवस्था करने के लिए बहुत कम समय है। पहले और दूसरे टेस्ट के बीच केवल तीन दिन का समय है, हम आश्वस्त हैं कि दूसरे टेस्ट में प्रशंसकों की सुरक्षा के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की जा सकती है।

तमिलनाडु सरकार ने रविवार को घोषणा की कि क्रिकेट सहित दूसरे खेल के लिए स्टेडियमों में 50 प्रतिशत प्रशंसकों की अनुमति होगी। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हालांकि अनुरोध किया था कि मैच दर्शकों के बिना खेले जाएं। ईसीबी के प्रवक्ता ने कहा कि इस बारे में बीसीसीआई से आधिकारिक सूचना मिलने पर ही वह प्रतिक्रिया देगा। प्रवक्ता ने कहा, हम अटकलों पर टिप्पणी नहीं करेंगे। हम अब भी आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए बीसीसीआई से उनके प्रोटोकॉल के संदर्भ में सूचना का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...