back to top

प्रयागराज के सोरांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

प्रयागराज। जिले के गंगा पार सोरांव थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में विजय शंकर तिवारी सहित उनके परिवार के पांच लोगों की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई।

पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह घटना कल देर रात की है। विजय शंकर तिवारी और उनके परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों में एक महिला, दो बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिस तरह से घर का सामान बिखरा मिला, प्रथम दृष्टया लगता है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त किसी व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। हत्या का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं है, जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्घ पंकज ने मीडिया से बातचीत में बताया कि घरेलू सामानों जैसे सिलबट्टा आदि का इस हत्या में प्रयोग किया गया।

फारेंसिक टीम यहां पड़ताल कर रही है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में आसपास के लोगों और मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मृतकों में विजय शंकर तिवारी, सोनू तिवारी और उनकी पत्नी सोनी तिवारी और इनके दो पुत्र कान्हा तिवारी 7 वर्षी और कुंज तिवारी 5 वर्षी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...