back to top

देश में कोरोना के 45,209 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 90.95 लाख हुई

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 45,209 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90.95 लाख हो गई। वहीं स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 85,21,617 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया गया कि संक्रमण से 501 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,33,227 हो गई। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90,95,806 हो गई।

वहीं इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या लगातार 12वें दिन पांच लाख से कम बनी हुई है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 85,21,617 हो गई। रोगियों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 93.69 फीसदी हो गई, वहीं संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.46 फीसदी हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में अब 4,40,962 संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 4.85 फीसदी हैं।

देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गयी थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख को पार कर गयी थी। 16 सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को यह 90 लाख के पार चली गई।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 22 नवंबर तक देश में 13.17 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 10,75,326 नमूनों की जांच शनिवार को हुई। रविवार को जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया गया कि एक दिन में 501 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, जिनमें से दिल्ली में सबसे ज्यादा 111 लोगों की मौत हुई। वहीं महाराष्ट्र में 62, पश्चिम बंगाल में 53, केरल और हरियाणा में 25-25, उत्तर प्रदेश में 24, पंजाब में 23, छत्तीसगढ़ में 22 और कर्नाटक में 20 लोगों की मौत हुई।

अब तक देश में 33,227 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 46,573 लोगों की मौत हुई। इसके बाद कर्नाटक में 11,641, तमिलनाडु में 11,586, दिल्ली में 8,270, पश्चिम बंगाल में 7,976, उत्तर प्रदेश में 7,524, आंध्र प्रदेश में 6,927, पंजाब में 4,595 और गुजरात में 3,846 लोगों की मौत हो गई।

हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया है कि मृतकों में से 70 फीसदी से ज्यादा लोग कई अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...