back to top

झारखंड में चार लोकसभा सीटों के लिए एक बजे तक 45.98 प्रतिशत मतदान

रांची। लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार को झारखंड में दूसरे चरण और देश में पांचवें चरण के तहत राजधानी रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग समेत कुल चार संसदीय सीटों के लिए दोपहर एक बजे तक 45.98 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।

इस दौर में राज्य में कुल 61 प्रत्याशी चुनाव

इस दौर में राज्य में कुल 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और उनके भाग्य का फैसला 65,87,028 मतदाता करेंगे। आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीनों में बंद हो जाएगा।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि 05 कोडरमा, 8- रांची, 11-खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और 14-हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए आज सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ और दोपहर एक बजे तक कुल 45.98 प्रतिशत मतदान हो चुका है। उन्होंने बताया कि रांची में एक बजे तक 44.69 प्रतिशत, खूंटी में 45.88, कोडरमा में 48.7 और हजारीबाग में 44.56 प्रतिशत मतदान हो चुका है। खियांग्ते ने बताया कि झारखंड में दूसरे चरण में छह मई को जिन चार सीटों के लिए मतदान हो रहा है उनके लिए कुल 8834 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आज के मतदान में अब तक कहीं से भी किसी भी प्रकार की हिंसा या अशांति की कोई खबर नहीं है।

RELATED ARTICLES

बिहार सरकार बेरोजगार स्नातकों को प्रति माह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देगी: सीएम

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार स्नातक उत्तीर्ण प्रदेश के युवक-युवतियों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता...

यूपी में 16 IPS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तानों...

भाजपा के 72 वर्षीय नेता अनिल विज ने एक्स पर अपने परिचय से मंत्री शब्द हटाया

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में कई मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रहे अनिल विज ने सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक्स पर अपने...

Most Popular

यूपी में 16 IPS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तानों...

भाजपा के 72 वर्षीय नेता अनिल विज ने एक्स पर अपने परिचय से मंत्री शब्द हटाया

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में कई मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रहे अनिल विज ने सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक्स पर अपने...

बिहार : अमित शाह रोहतास और बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

पटना । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को रोहतास और बेगूसराय जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ...

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने आक्रामकता के खिलाफ संयुक्त रक्षा के लिए किया समझौता

इस्लामाबाद । पाकिस्तान और सऊदी अरब ने एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार उनमें से किसी भी देश...

लोकतंत्र को तबाह करने वालों को बचा रहे मुख्य चुनाव आयुक्त : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। प्रेस कांफ्रेंस से पहले कांग्रेस ने...

उत्तराखंड: चमोली के नंदानगर में भारी भूस्खलन से आधा दर्जन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पांच लोग लापता

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर नगर पंचायत में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के मलबे की चपेट में आकर आधा दर्जन...

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में .25 प्रतिशत की कटौती के बाद उछला शेयर बाजार, रुपया लुढ़का

मुंबई । अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अपनी प्रमुख ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद आईटी शेयरों में खरीदारी से प्रमुख शेयर...

लखनऊ में दुर्गा पूजा को लेकर सजने लगी मां भवानी की प्रतिमा

लखनऊ। शारदीय नवरात्र में दुगार्पूजा को लेकर तैयारियां शुरू होने लगी है। सभी मां दुर्गे के स्वागत में जुटे हुए हैं। बाजारों में जहां...