back to top

लखनऊ में मिले 449 नये मामले, 1 की मौत

प्रदेश में सामने आये रिकॉर्ड 3260 केस, 39 और की मृत्यु

कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर हुआ 67405, अब तक 1426 की गयी जान

कानपुर नगर में 202 की रिपोर्ट पॉजिटिव, कानपुर नगर में 8 ने दम तोड़ा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण लगातार विकराल रूप धारण किये हुए है। रविवार को लखनऊ में एक बार फिर संक्रमण के रिकॉर्ड 449 नये मामले मिले हैं। इसके अलावा राजधानी में महामारी से एक आदमी की जान भी चली गयी हैं।

उत्तर प्रदेश में भी संक्रमण की रफ़्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 3260 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद प्रदेश में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 67405 पहुंच गयी है। महामारी से प्रदेश में रविवार को 39 और लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को संक्रमण से सबसे ज़्यादा 8 लोगों की मौत कानपुर नगर में हुई है।

प्रदेश के अन्य जिलों में बलिया में 6, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर में 3-3, वाराणसी, सुल्तानपुर, झांसी में 2-2, बागपत, बस्ती, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, जालौन, जौनपुर, मेरठ और प्रयागराज में 1-1 मरीज़ की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1426 हो गयी है।

प्रदेश में लखनऊ के बाद रविवार को सबसे ज़्यादा 202 संक्रमित कानपुर नगर में मिले हैं। वहां के अलावा वाराणसी में 145, बलिया में 128, गौतम बुद्ध नगर में 110, गोरखपुर में 107, मुरादाबाद में 103, बरेली में 101, प्रयागराज में 98, अयोध्या में 91, झांसी, रायबरेली में 84-84, ग़ाज़ियाबाद में 78, कन्नौज में 67, ग़ाज़ीपुर में 63, पीलीभीत में 62, अमरोहा में 60, आजमगढ़ में 58, चंदौली में 57, देवरिया में 50, सहारनपुर में 47, अलीगढ में 46, रामपुर में 44, उन्नाव में 43 और बस्ती में 41 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...