back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 43 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 3945

-72 जिलों में 1773 मामले एक्टिव, 91 मरीजों की मौत

-75,006 सर्विलांस टीमों ने किया अब तक 3.07 करोड़ सर्वे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश के 75 जिलों में 43 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके साथ प्रदेश में संक्रमण के 3945 मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमण से अब तक 91 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस समय 72 जिलों में 1773 मामले एक्टिव हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के साथ संयुक्त प्रेसस वार्ता में बताया अब तक 2080 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 1871 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में और 9911 लोग फैसलिटी क्वारेंटाइन में रखे गये हैं।

प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को 426 पूल टेस्टिंग में 2082 सैंपल टेस्ट किये गये, जिसमें 35 पूल पॉजीटिव पाये गये। प्रदेश में अब पूल टेस्ट में पांच सैंपल से बढ़ाते हुए 10 सैम्पल का टेस्ट किया जायेगा, जिसे आगे और भी बढ़ाया जायेगा। इंडियन कौंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा 25 सैम्पल प्रति पूल टेस्ट करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।

प्रमुख सचिव ने बताया कि चिकित्सा विभाग की 75,006 सर्विलांस टीमों के माध्यम से सर्वेक्षण में 3.07 करोड़ लोगों का सर्वे कर लक्षण के आधार पर सैंपलिंग की गई है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर 6500 से अधिक लोगों को कन्ट्रोल रूम से कॉल किया है। उन्होंने बताया कि नर्सिंग होम एवं प्राइवेट हॉस्पिटलों का रजिस्ट्रेशन 31 दिसम्बर तक बढ़ा दिया गया है।

निजी चिकित्सकों व प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों ने अनुरोध किया था कि संक्रमण काल में फॉर्म इत्यादि भरना संभव नहीं हो पा रहा है, इसलिए उनके नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन को 6 महीने के लिए बढ़ाया जाए। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन 30 जून तक बढ़ा दिया गया था, अब 31 दिसम्बर तक के लिए प्रदेश के सभी नर्सिंग होमों व निजी चिकित्सालयों का पंजीकरण समय बढ़ा दिया गया है।

प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में प्रवासी कामगार आ रहे हैं, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद जो लक्षणरहित होते हैं, उन्हें 21 दिन के होम क्वारंटाइन पर भेजा जाता है। इसकी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम निगरानी समिति व मोहल्ला निगरानी समिति बनाई गई हैं, जिससे प्रवासियों को होम क्वारंटाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा सके। निगरानी समितियों की इस कार्य में बड़ी भूमिका है।

उन्होंने लोगों से फिर एक बार अपील की है कि वह साबुन, पानी से हाथ धोते रहें, मुंह और नाक को मास्क, रूमाल, दुपट्टे या गमछे आदि से ढक कर रखें, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग (2 गज की दूरी) का पालन करें, इस समय यह बहुत जरूरी है। घर से अनावश्यक रूप से न निकलें। संक्रमण से बचाव ही एक मात्र रास्ता है, इस पर सभी लोगों को ध्यान देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...