back to top

यूपी में कोरोना वायरस से 4258 संक्रमित, 203 नये मामले, 2441 लोग हुए ठीक

  • यूपी में नौ और लोगों की मौत, लखनऊ में मिले 10 नये कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज

लखनऊ। सूबे में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बार्डर से आ रहे श्रमिकों व कामगारों की वजह से दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को बीते चौबीस घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित के 203 नए मामले रिपोर्ट तक यूपी में कोरोना के कुल 4258 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं जिसमें से 2441 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

इसके अलावा प्रदेश में 1713 मरीज अब भी एक्टिव हैं। शनिवार को प्रदेश में नौ लोगों की मौत हुई है। इनमें आगरा में तीन, मेरठ, नोएडा, मुरादाबाद में एक-एक, झांसी में दो व आजमगढ़ में एक की मौत हो गयी। वहीं लखनऊ में शनिवार को 10 अन्य प्रवासी मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके साथ सदर में दो व एक महिला में संक्रमण मिला जिसे चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया है।

सूबे में कई जिलों में शनिवार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मेरठ में शनिवार को कोरोना के आठ नए और केस मिले हैं। यहां कोरोना से एक और मौत हो गई है। नोएडा पांच, संभल में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इनमें चार स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। मैनपुरी में गुजरात के अहमदाबाद से आए दो सगे भाई कोरोना संक्रमित निकले। दोनों कस्बा नवीगंज के रहने वाले हैं।

गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण के छह मामले सामने आए हैं। बरेली जिले में दो दिनों में तीन नए कोरोना मरीज मिल चुके हैं। तीनों लोग मुंबई से आए थे जिन्हें केवल थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर भेज दिया गया था। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण से पांचवीं मौत का मामला सामने आया है। ग्रेटन नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

बताया गया कि बुजुर्ग मरीज निमोनिया से भी ग्रसित थे। जालौन में कोरोना के चार, फरुर्खाबाद में पांच और पॉजिटिव मामले सामने आए। मिजार्पुर में छह और आजमगढ़ में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हरदोई सात नए मामले सामने आए हैं। जबकि वाराणसी में कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गई है। शनिवार सुबह कोरोना से संक्रमित रिटायर्ड पीसीएस ने दम तोड़ दिया।

देवरिया जिले के बरहज रोड के पास स्थित मैरिज हॉल में क्वारंटीन किए गए लोगों में से पांच की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल 5695 सैंपल की टेस्टिंग हुई, जिसमें 203 पॉजिटिव रिपोर्ट आयी। 5500 मामलों में जांच निगेटिव पायी गयी। इसमें 420 पूल टेस्ट किया गया। 2100 सैंपल जांचे गएए जिसमें 59 पूल पाजीटिव आए।

56,019 लोगों को आइसोलेशन बेड में रखा गया है। 26,419 व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया गया है। कोरोना संक्रमित 1,260 लोगों को वेंटीलेटर पर रखा गया है। प्रसाद ने कहा कि इस समय 53,459 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में और 21,569 लोगों क्वारंटाईन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि 1260 कोरोना मरीजों को वेंटीलेटर पर रखा गया है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...