back to top

यूपी में कोरोना के 404 नये मामले, आठ और की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को अब काफी हद पर काबू में कर लिया गया है। बुधवार को प्रदेश में संक्रमण के 404 नये मामले सामने आये, जबकि 8 और की मौत हो गयी। राजधानी लखनऊ में भी स्थिति सामान्य हो रही है। यहां 70 पीड़ित मिले हैं और एक भी मृत्यु रिपोर्ट नहीं हुई है। प्रदेश में स्थिति अब तेज़ी से सामान्य हो रही है। यहां इस समय 75 जिलों में से 65 में संक्रमण के मामले 10 से भी काम हैं।

इतना ही नहीं शाहजहांपुर, आजमगढ़, इटावा, प्रतापगढ़, सोनभद्र, औरैया, मिर्ज़ापुर, संभल, कौशाम्बी, भदोही, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में संक्रमण के एक भी मामले नहीं मिला। वैसे प्रदेश में अब तक संक्रमण के 5,97,847 मामले मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 8,591 हो गया है। लखनऊ के अलावा मरने वालों में वाराणसी, मेरठ, अयोध्या, शाहजहांपुर, रामपुर, चंदौली और औरैया में 1-1 के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में 7,873 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 2,657 लोग होम आइसोलेशन में है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 682 और अब तक कुल 5,81,164 लोग कोविड से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,29,298 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,65,76,008 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4,894 और अब तक कुल 4,16,512 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श लेने वाला यूपी देश में पहला राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी चिकित्सालयों में कुल 5,338 प्रसव हुए है, जिसमें 5,078 नाॅर्मल डिलीवरी व 260 सिजेरियन डिलीवरी हुई।

कुमार ने सभी लोगों से अपील की है कि जब तक वैक्सीन की दोनों डोज लग नहीं जाती और रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो जाती, तब तक कोविड के प्रोटोकाल का पालन ज़रूर करें। सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें और लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...