back to top

ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत में सीआरपीएफ के 4 जवानों की मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार तड़के एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवानों और उनके वाहन चालक सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी-धमतरी बायपास पर हुई। जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 201 कोबरा बटालियन के जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर एक डिजायर कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी उनकी भिड़ंत सामने से आ रहे एक ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार जवान बुरी तरह फंस गए।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ‘वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा’ की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सिविल सर्जन डॉ. अभिषेक टोंडर ने पुष्टि की है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही चार लोगों की जान जा चुकी थी।

हादसे की खबर मिलते ही धमतरी जिला अस्पताल में सेना के अधिकारियों, पुलिस बल और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लग गया। कलेक्टर अविनाश मिश्रा और महापौर रामू रोहरा सहित अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शोक व्यक्त किया। समाचार लिखे जाने तक मृत जवानों के नामों की आधिकारिक घोषणा और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी थी। अर्जुनी थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर...

एसएससी एमटीएस परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

देहरादून के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी (...

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में आज ही के दिन हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को...

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौशल का नहीं , दबाव को झेलने का

कोलंबो। क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध ‘अस्थायी’ तौर पर दूर होने के बाद टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित...

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर...

आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज की टीम नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगी

मुंबई। आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर नेपाल से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य...

एसएससी एमटीएस परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

देहरादून के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी (...

तमिलनाडु: इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी ने इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार...