back to top

3rd T20 Match : जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में जायसवाल के बल्लेबाजी क्रम पर फोकस

हरारे। टी20 विश्व कप विजेता खिलाड़ियों की वापसी के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ बुधवार को यहां तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम के लिये यशस्वी जायसवाल और अभिषेक शर्मा में से एक का चयन काफी मुश्किल होगा। जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। उनकी वापसी से टीम मजबूत हुई है जिसने दूसरे मैच में 100 रन से जीत दर्ज करके श्रृंखला में वापसी की थी।

बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने दूसरे मैच में 46 गेंद में शतक लगाया। वैसे भारत की पहली पसंद की टी20 टीम में रिजर्व सलामी बल्लेबाज होने के कारण जायसवाल का शुभमन गिल के साथ पारी की शुरूआत का दावा पुख्ता लगता है। जायसवाल ने 17 टी20 मैचों में एक शतक और चार अर्धशतकों के साथ 161 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं।

वैसे ऐसा होता नहीं है कि एक यादगार पारी खेलने के बाद बल्लेबाज को अगले मैच में बाहर कर दिया जाये। वैसे मनोज तिवारी और करूण नायर यह झेल चुके हैं। तिवारी को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में पहले वनडे शतक के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था जबकि नायर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में तिहरा शतक लगाने के बाद टीम में जगह नहीं पा सके थे।

वैसे कप्तान गिल अंडर 14 दिनों के अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ यह नाइंसाफी होने नहीं देंगे। ऐसे में दो खब्बू बल्लेबाजों में से एक को बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरना होगा। राजस्थान रॉयल्स के लिये आईपीएल में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले सैमसन को पांचवें नंबर पर उतरना पड़ सकता है और रूतुराज गायकवाड़ को चौथे नंबर पर उतारा जा सकता है।

अंतिम एकादश में जायसवाल को बी साइ सुदर्शन की जगह मिल सकती है जो पहले दो मैचों के लिये ही चुने गए थे। वहीं सैमसन को ध्रुव जुरेल की जगह मिलेगी। टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश का हिस्सा रहे शिवम दुबे को रियान पराग की जगह उतारा जा सकता है। जहां तक जिम्बाब्वे का सवाल है तो उसे अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। हरारे स्पोटर्स क्लब की पिच पर अतिरिक्त उछाल में स्पिनर रवि बिश्नोई और वाशिंगटन सुंदर को खेलना मुश्किल हो रहा था।

मेजबान कप्तान सिकंदर रजा चल नहीं पा रहे जबकि बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना करने में सक्षम नहीं दिख रहे। पहले मैच में 13 रन से अप्रत्याशित हार झेलने के बाद भारतीय टीम ने समय पर चेतते हुए पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ खेला। कप्तान गिल को पहले दो मैचों में मिली नाकामी के बाद एक अच्छी पारी खेलनी होगी।

टीमें :

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रूतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, तुषार देशपांडे।

जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, टेंडाइ चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट केइया , क्लाइव एम, वेसली मेदेवेरे, टी मारूमानी, वेलिंगटन मसाकाजा, ब्रेंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डियोन मायर्स , एंटम नकवी, रिचर्ड एंगारावा, मिल्टन शुम्बा।

मैच का समय : शाम 4: 30 बजे से।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...