back to top

यूपी में कोविड-19 से 38 और लोगों की मौत, संक्रमण के 2,211 नए मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 38 और लोग की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण के 2,211 नए मामले भी सामने आए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को यहां बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमित 38 और लोग की मौत हो गई है।

इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,146 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक कानपुर में सबसे ज्यादा आठ मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा बरेली में चार, रामपुर में तीन, लखनऊ, प्रयागराज, सम्भल, गोंडा, बलिया और हमीरपुर में दोदो, महोबा, झांसी, भदोही, महराजगंज, इटावा, गोरखपुर, बहराइच, जौनपुर, वाराणसी, मेरठ और गौतमबुद्धनगर में एकएक रोगी की मृत्यु हुई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड19 के 2,211 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 392 मरीज लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 168, गौतमबुद्ध नगर में 125, झांसी में 104 और प्रयागराज में 100 नए रोगी सामने आए हैं। राज्य में इस वक्त संक्रमण के 18,256 मामले उपचाराधीन हैं, जबकि 29,845 लोग पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं।

प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में कुल 44,130 नमूनों की कोविड जांच की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रति लाख 14 टेस्ट का मानक तय किया है जो कि उत्तर प्रदेश के लिए लगभग 32,000 प्रतिदिन होता है। इस तरह हम इस मानक से कहीं ज्यादा टेस्ट रोजाना कर रहे हैं। प्रदेश में अब तक 14,70,426 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि इस समय संक्रमण पूरे देश में बढ़ रहा है इसलिए बहुत जरूरी है कि हम सभी सतर्क और सावधान रहें। संक्रमण को रोकने में जनभागीदारी से ही कामयाबी मिल सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए एक इंटीग्रेटेड कोविड-19 एंड कमांड सेंटर बनाने का निर्देश दिया है। इस सिलसिले में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

प्रसाद ने कहा कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथसाथ स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारी इस कमांड सेंटर जुड़े होंगे जो कोविड-19 संचारी रोगों के संबंध में साफ-सफाई, पेयजल, दवाइयों, अस्पताल, सर्विलांस और कांटेक्ट ट्रेसिंग के पहलुओं की निगरानी करेगा।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...