back to top

उप्र में कोरोना से 37 और मौतें, संक्रमण के 2151 नए मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 37 और कोविड-19 मरीजों की मौत के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1229 हो गई है। इसी अवधि में प्रदेश में संक्रमण के 2151 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 37 और लोगों की मौत हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा 8 मौतें कानपुर नगर में हुई हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि इसके अलावा लखनऊ में पांच, मुरादाबाद में चार, उन्नाव में तीन, मेरठ और झांसी में दो-दो और हमीरपुर, बागपत, कन्नौज, कौशांबी, हरदोई, देवरिया, संत कबीर नगर, प्रयागराज, बिजनौर, बुलंदशहर, रामपुर, वाराणसी और गाजियाबाद में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

इसके अनुसार प्रदेश में अब तक 1229 लोगों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो चुकी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 2151 नए मामले भी सामने आए हैं। इनमें कानपुर नगर में सबसे ज्यादा 230 मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ में 212, झांसी में 151, वाराणसी में 95 और मुरादाबाद में 90 नए मरीज सामने आए हैं।

इस अवधि में 1024 मरीज पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब तक 31855 लोग पूरी तरह उपचारित होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में इस समय उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 20204 है।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...