back to top

गणतंत्र दिवस पर 368 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 368 पुलिसकर्मियों को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क (प्रशंसा चिन्ह) से पुरस्कृत होंगे। इसके अलावा डीजी जेल विभाग के 101 जेलकर्मियों को पुरस्कृत करेंगे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 पुलिसकर्मियों को डीजीपी का प्लैटिनम कमेंडेशन डिस्क दिया जाएगा। प्लैटिनम कमेंडेशन डिस्क पाने वालों में एडीजी आगरा जोन अजय आनंद, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश, एसपी बाराबंकी डाक्टर अरविन्द चतुर्वेदी, एसपी सीबीसीआईडी जय प्रकाश प्रमुख हैं। 67 पुलिसकर्मियों को डीजीपी का गोल्ड कमेंडेशन डिस्क दिया जाएगा।

गोल्ड कमेंडेशन डिस्क पाने वालों में डीआईजी बरेली राजेश पाण्डेय और लखनऊ के डीसीपी सोमेन वर्मा प्रमुख हैं। 274 पुलिसकर्मियों को डीजीपी का सिल्वर कमेंडेशन डिस्क दिया जाएगा। सिल्वर कमेंडेशन डिस्क पाने वालों में वूमेन पावर लाइन 1090 की अपर पुलिस महानिदेशक अंजू गुप्ता और डीजी प्रशिक्षण सुजानवीर सिंह मुख्य हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जो भी पुलिसकर्मी और अधिकारी अपनी सेवा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते है, उन्हें पुलिस महानिदेशक कमेंडेशन डिस्क अवार्ड दिया जाता है। इस अवार्ड में तीन तरह के होते है जिनमें प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर शामिल हैं।

पुरस्कृत होने वाले पुलिस और कर्मचारियों में अधिकारियों एसपी सिटी वाराणसी दिनेश सिंह, एडिशनल डीसीपी वेस्ट लखनऊ विकास चंद्र त्रिपाठी, एडिशनल एसपी हबीबुल हसन, पीके मिश्रा एसटीएफ, एडिशनल एसपी अयोध्या टीएन त्रिपाठी, एडिशनल एसपी हापुड़ सर्वेश मिश्रा, राज्य में रेडियो अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी, एडिशनल एसपी बृजेश श्रीवास्तव, सीओ एसटीएफ विनोद सिरोही, एसीपी हजरतगंज लखनऊ अभय कुमार मिश्रा, एसीपी चौक डीपी तिवारी, एसीपी विभूतिखंड आईपी सिंह और रजनीश वर्मा के नाम शामिल हैं। सिल्वर कमेंडेशन डिस्क पाने वालों में दिनेश सिंह एटीएस, दिगंबर कुशवाहा एडिशनल एसपी ट्रेनिंग, इंस्पेक्टर अनिल शाही, सतीश गौतम, राजेश राय के साथ 100 से अधिक कॉन्स्टेबल और हेड कांस्टेबल को प्रशंसा चिन्ह दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...