back to top

देश में कोविड-19 के 32,937 नये मामले, 417 मरीजों की मौत

नयी दिल्ली। देश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32,937 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3,22,25,513 हो गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,81,947 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 145 दिनों में यह उपचाराधीन मामलों की सबसे कम संख्या है। सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से 417 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,31,642 हो गई है।

 

रविवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,85,336 थी जो घटकर सोमवार को 3,81,945 रह गई। यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है जो पिछले वर्ष मार्च के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.79 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 21 दिनों से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.01 प्रतिशत है। अब तक 3,14,11,924 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

रविवार को 11,81,212 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई, देश में अब तक कुल 49,48,05,652 जांचें की जा चुकी हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कुल मिलाकर, कोविड-19 टीके की अब तक 54.58 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जिन 417 मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 130 की मौत महाराष्ट्र में और 102 की केरल में हुई है। अब तक इस महामारी से 4,31,642 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से।,35,039 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 36,979 की कर्नाटक में, 34,519 की तमिलनाडु में, 25,069 की दिल्ली में, 22,784 की उत्तर प्रदेश में, 18,601 की केरल में और 18,303 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...