back to top

उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 263 नए मामले, कुल संख्या 5578

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के 75 जिलों में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 263 नए मामले आये हैं। नए मामलों के साथ प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 5778 हो गयी है। प्रदेश में अब तक इस महामारी से 138 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि ने प्रदेश के 73 जिलों में 2243 एक्टिव केस हैं। अब तक 3238 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। गुरुवार को 7249 सैंपलों की टेस्टिंग की गयी। इसके साथ 928 पूल टेस्ट किये गये। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कन्ट्रोल रूम से काॅल किया जा रहा है। अब तक कुल 29,010 लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गयी है। इसके जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है और यह सलाह दी जा रही है। अगर किसी को कोई लक्षण प्रतीत होते हैं तो हेल्पलाइन नम्बर 1800 180 5145 पर सम्पर्क करें। हेल्पलाइन पर विशेषज्ञ, लक्षणों के आधार पर सलाह देते हैं।

प्रमुख सचिव ने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा प्रवासी कामगारों के घर पर जाकर सम्पर्क कर उनके लक्षणों का परीक्षण कर रही हैं, जिसके आधार पर ज़रुरत के हिसाब से प्रवासी श्रमिकों का सैंपल इकट्ठा कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 6,58,982 प्रवासी श्रमिकों से उनके घर पर जाकर सम्पर्क किया गया। इनमे से 764 लोगों में संक्रमण का कोई न कोई लक्षण पाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों की लगातार ट्रैकिंग की जा रही है।

प्रसाद ने कहा कि प्रवासियों में संक्रमण का ज़्यादा प्रतिशत मिल रहा है। ऐसी स्थिति में ग्राम और मोहल्ला निगरानी समितियों की एक बड़ी भूमिका उनको क्वारंटाइन में रखने का और उनकी लगातार निगरानी करने का। ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है।

उन्होंने इन निगरानी समितियों से अपील किया कि होम क्वारंटीन किये गये लोगों के घर पर क्वारंटीन अवधि की तिथि सहित पोस्टर अवश्य लगाएं और क्वारंटीन किये गये लोगों का निर्धारित अवधि के लिए क्वारंटीन किया जाना सुनिश्चित कराएं। अब तक 87,141 निगरानी समिति के माध्यम से 69,78,009 घरों में रह रहे 3,49,20,368 लोगों से सम्पर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों में कोरोना संक्रमण दर 9 प्रतिशत से घटकर 6.5 प्रतिशत रह गई है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि कोरोना संक्रमण से फैलता है और किसी को भी हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति संक्रमित होता है तो उसके प्रति किसी प्रकार की कोई दुर्भावना न रखें बल्कि उन्हें अस्पताल जाने के लिए प्रेरित करें। साबुन, पानी से हाथ धोते रहें, मुंह और नाक को मास्क, रूमाल, दुपट्टे या गमछे आदि से ढक कर रखें, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग (2 गज की दूरी) का पालन करें, इस समय यह बहुत ज़रूरी है। घर से बिना ज़रुरत न निकलें। संक्रमण से बचाव ही एक मात्र रास्ता है, इस पर सभी लोगों को ध्यान देना चाहिए। साथ ही बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं या जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी जैसे डायबिटीज, कैंसर, किडनी आदि की बीमारी है तो इन लोगों से दूर रहें ताकि इन्हें किसी प्रकार का संक्रमण न होने पाए।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...