back to top

दुनिया में 26 प्रतिशत मरीजों का चल रहा इलाज

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 5 करोड़ के पार हो गया। अब तक 5 करोड़ 3 लाख 69 हजार 940 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 3 करोड़ 56 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 1.34 करोड़ यानी 26.79% मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते पूरी दुनिया में अब तक 12 लाख 57 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।

दुनिया में कोरोना को आए हुए 1 साल होने को है। पिछले साल इसी महीने की 17 तारीख को चीन के वुहान में आधिकारिक तौर पर 55 साल की महिला को संक्रमित बताया गया था। इसके बाद कोरोना पूरी दुनिया पर कहर बनकर टूटा। इन एक साल में पूरी दुनिया बदल गई। सबसे ज्यादा असर अमेरिका और भारत पर देखने को मिला। अमेरिका में अब तक 1.18 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। यानी पूरी दुनिया के कुल संक्रमितों की संख्या में 20.22% अमेरिका और 16.89% मरीज भारत में हैं।

अमेरिका में अब तक 2.43 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। भारत में मरने वालों का आंकड़ा 1.26 लाख है। अमेरिका और यूरोप में संक्रमण खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। ब्रिटेन में शनिवार को 413 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अमेरिका में लगातार आठवें दिन एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए। ब्रिटेन में संक्रमण दूसरे यूरोपीय देशों की तरह संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

सरकार ने देश के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगाया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा है। शनिवार को यहां 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि यहां इसी दौरान 413 संक्रमितों की मौत हो गई। सरकार ने साफ कर दिया है कि तमाम विरोध के बावजूद लॉकडाउन खत्म किए जाने का कोई प्लान नहीं है।

पिछले 24 घंटे के अंदर ब्राजील में 21,056 नए मरीज मिले। 251 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यहां अब तक 56.53 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 62 हजार से अधिक हो चुका है।
जापान के टोक्यो शहर के इंटरनेशनल जिमनास्ट स्टेडियम में अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...